Breaking News
कालिका माता नवरात्रि मेले में पार्किंग रहेगी निःशुल्क रेलवे स्टेशन परिसर में भारत सरकार लिखी बोलेरो में मिला चालक का शव एक ही रात में 4 दोपहिया वाहनों पर हाथ साफ, 4 संदिग्ध CCTV में कैद सीने में धंसा लोहे का हिस्सा, युवक ने तोड़ा दम, बुजुर्ग महिला गंभीर घायल अवैध बायोडीजल राजसात, आरोपी जिला बदर, सरपंच-सचिव के वारंट जारी हाईकोर्ट के तहसीलदार को 4 सप्ताह में निर्णय के निर्देश पुलिस को आवंटित फुलमंडी की भूमि के खिलाफ निगम न्यायालय जाएगा प्रेमिका के बाद अब युवक ने किया सुसाइड का प्रयास, पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल ? 50 हजार की ठगी का एक और केस 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त
8 अक्टूबर तक होगा दुकानों का आवंटन : कालिका माता नवरात्रि मेले में पार्किंग रहेगी निःशुल्क | ​पारिवारिक कलह या कुछ और ? : रेलवे स्टेशन परिसर में भारत सरकार लिखी बोलेरो में मिला चालक का शव | शहर में बाइक चोर गिरोह बेखौफ : एक ही रात में 4 दोपहिया वाहनों पर हाथ साफ, 4 संदिग्ध CCTV में कैद | दिन दहाड़े काल बनकर आई रेत से भरी ट्रॉली : सीने में धंसा लोहे का हिस्सा, युवक ने तोड़ा दम, बुजुर्ग महिला गंभीर घायल | कलेक्टर के तीन बड़े फैसले : अवैध बायोडीजल राजसात, आरोपी जिला बदर, सरपंच-सचिव के वारंट जारी | रामद्वारा मंदिर भूमि विवाद : हाईकोर्ट के तहसीलदार को 4 सप्ताह में निर्णय के निर्देश | महापौर परिषद ने पारित किया प्रस्ताव : पुलिस को आवंटित फुलमंडी की भूमि के खिलाफ निगम न्यायालय जाएगा | होटल कांड में नया मोड़ : प्रेमिका के बाद अब युवक ने किया सुसाइड का प्रयास, पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल ? | सपना ठाकुर 3 दिन पुलिस रिमांड पर : 50 हजार की ठगी का एक और केस | अवैध LNG रिफिलिंग का भंडाफोड़ : 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त | 8 अक्टूबर तक होगा दुकानों का आवंटन : कालिका माता नवरात्रि मेले में पार्किंग रहेगी निःशुल्क | ​पारिवारिक कलह या कुछ और ? : रेलवे स्टेशन परिसर में भारत सरकार लिखी बोलेरो में मिला चालक का शव | शहर में बाइक चोर गिरोह बेखौफ : एक ही रात में 4 दोपहिया वाहनों पर हाथ साफ, 4 संदिग्ध CCTV में कैद | दिन दहाड़े काल बनकर आई रेत से भरी ट्रॉली : सीने में धंसा लोहे का हिस्सा, युवक ने तोड़ा दम, बुजुर्ग महिला गंभीर घायल | कलेक्टर के तीन बड़े फैसले : अवैध बायोडीजल राजसात, आरोपी जिला बदर, सरपंच-सचिव के वारंट जारी | रामद्वारा मंदिर भूमि विवाद : हाईकोर्ट के तहसीलदार को 4 सप्ताह में निर्णय के निर्देश | महापौर परिषद ने पारित किया प्रस्ताव : पुलिस को आवंटित फुलमंडी की भूमि के खिलाफ निगम न्यायालय जाएगा | होटल कांड में नया मोड़ : प्रेमिका के बाद अब युवक ने किया सुसाइड का प्रयास, पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल ? | सपना ठाकुर 3 दिन पुलिस रिमांड पर : 50 हजार की ठगी का एक और केस | अवैध LNG रिफिलिंग का भंडाफोड़ : 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त |

​पारिवारिक कलह या कुछ और ? : रेलवे स्टेशन परिसर में भारत सरकार लिखी बोलेरो में मिला चालक का शव

Raj Kumar Luniya

Thu, Oct 8, 2026

रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 के बाहर मालवा ऑफिसर्स रेस्ट हाउस के सामने खड़ी एक अनुबंधित बोलेरो गाड़ी (क्रमांक MP 43 ZB 9255) में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वाहन पर 'भारत सरकार' लिखा हुआ था, जो रेलवे के कंट्रोल ऑफिस के आपातकालीन कार्यों में अनुबंध पर संचालित होता है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय हिम्मत सिंह (पिता दातार सिंह, निवासी ओल्ड रेलवे कॉलोनी, रतलाम) के रूप में हुई है, जो इस वाहन को बतौर ड्राइवर चलाता था।

बीच की सीट पर मिला शव, उल्टी और जहरीले पदार्थ के पाउच बरामद प्रत्यक्षदर्शियों और सूचनाकर्ता द्वारा खबर दिए जाने के बाद जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार, चौकी प्रभारी रामपाल इवने और एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान हिम्मत सिंह का शव कार की बीच वाली सीट पर अर्द्धनग्न अवस्था में मिला। गाड़ी के भीतर उसके कपड़े, पानी की बोतल और सल्फास पाउडर के तीन पाउच मिले हैं। कार के अंदर और बाहर उल्टी के निशान भी पाए गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की होगी।

तीन दिनों से घर नहीं लौटा था चालक, पारिवारिक तनाव की आशंका मृतक की शिनाख्त के बाद उसकी पत्नी वंदना व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक हिम्मत पिछले तीन दिनों से घर नहीं आया था। प्राथमिक पूछताछ में पारिवारिक विवाद और तनाव की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें