Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: सुदगुदड़ी मार्ग के जीर्ण-षीर्ण भवन को निगम ने गिराया, जर्जर भवन रिक्त नहीं करने पर कटेगा विद्युत व नल कनेक्शन

admin

Sun, Aug 11, 2024

रतलाम 8 अगस्त। वर्तमान में हो रही अनवरत् वर्षा में जीर्ण-शीर्ण भवनों से किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो इस हेतु जिला कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत सुदगुदड़ी मार्ग स्थित भवन क्रमांक 30 भवन स्वामी नरेन्द्र-अमृतलाल सुराणा के जीर्ण-शीर्ण भवन को नगर निगम द्वारा गिराया गया। जीर्ण-शीर्ण भवनों को गिराने की कार्यवाही सतत् जारी रहेगी।

निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने बताया कि खतरनाक एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों के अचानक धराशायी होने से जन-धन की हानि होने की संभावना बनी रहती है। जीर्ण-शीर्ण भवनों के संबंध में कार्यवाही किये जाने हेतु नगर पालिक निगम एक्ट में प्रावधान है।

शासन निर्देशानुसार जर्जर एवं खतरनाक भवन में यदि कोई परिवार अथवा व्यक्ति निवासरत् होकर भवन रिक्त नहीं कर रहा है तो भवन का विद्युत एवं नल कनेक्शन को विच्छेद किया जायेगा।
सुदगुदड़ी मार्ग के जीर्ण-शीर्ण भवन को तोड़े जाने की कार्यवाही के दौरान उपयंत्री मनीष तिवारी, राजेश पाटीदार सहित लोक निर्माण विभाग का अमला उपस्थित था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें