Breaking News
पुलिस को आवंटित फुलमंडी की भूमि के खिलाफ निगम न्यायालय जाएगा प्रेमिका के बाद अब युवक ने किया सुसाइड का प्रयास, पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल ? 50 हजार की ठगी का एक और केस 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त दो पुलिसकर्मी के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से नवाजे जाएंगे अपहरण, खाकी पर हमला, काल बनी रफ्तार, तस्करों पर शिकंजा, जुए पर कार्रवाई, मौत तीन स्थानों पर कॉमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हरी झंडी विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video
महापौर परिषद ने पारित किया प्रस्ताव : पुलिस को आवंटित फुलमंडी की भूमि के खिलाफ निगम न्यायालय जाएगा | होटल कांड में नया मोड़ : प्रेमिका के बाद अब युवक ने किया सुसाइड का प्रयास, पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल ? | सपना ठाकुर 3 दिन पुलिस रिमांड पर : 50 हजार की ठगी का एक और केस | अवैध LNG रिफिलिंग का भंडाफोड़ : 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त | उत्कृष्ट पुलिसिंग का सम्मान : दो पुलिसकर्मी के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से नवाजे जाएंगे | Crime Report : अपहरण, खाकी पर हमला, काल बनी रफ्तार, तस्करों पर शिकंजा, जुए पर कार्रवाई, मौत | महापौर परिषद का बड़ा फैसला : तीन स्थानों पर कॉमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हरी झंडी | दीनदयाल जयंती : विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय | ​पैलेस मैदान छावनी में तब्दील : विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात | औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video | महापौर परिषद ने पारित किया प्रस्ताव : पुलिस को आवंटित फुलमंडी की भूमि के खिलाफ निगम न्यायालय जाएगा | होटल कांड में नया मोड़ : प्रेमिका के बाद अब युवक ने किया सुसाइड का प्रयास, पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल ? | सपना ठाकुर 3 दिन पुलिस रिमांड पर : 50 हजार की ठगी का एक और केस | अवैध LNG रिफिलिंग का भंडाफोड़ : 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त | उत्कृष्ट पुलिसिंग का सम्मान : दो पुलिसकर्मी के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से नवाजे जाएंगे | Crime Report : अपहरण, खाकी पर हमला, काल बनी रफ्तार, तस्करों पर शिकंजा, जुए पर कार्रवाई, मौत | महापौर परिषद का बड़ा फैसला : तीन स्थानों पर कॉमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हरी झंडी | दीनदयाल जयंती : विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय | ​पैलेस मैदान छावनी में तब्दील : विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात | औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video |

महापौर परिषद ने पारित किया प्रस्ताव : पुलिस को आवंटित फुलमंडी की भूमि के खिलाफ निगम न्यायालय जाएगा

Raj Kumar Luniya

Tue, Oct 6, 2026

नगर निगम की महापौर परिषद की बैठक में हरमाला रोड स्थित फुलमंडी की निगम स्वामित्व वाली भूमि को पुलिस विभाग को आवंटित किए जाने के मामले में सक्षम न्यायालय में अपील दायर करने का निर्णय लिया गया। महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में बताया गया कि नगर निगम (नगर सुधार न्यास) योजना क्रमांक 24, हरमाला रोड स्थित उक्त भूमि पर पूर्व में सब्जी मंडी और बाद में फुलमंडी संचालित होती रही है। वर्तमान में नगर निगम द्वारा यहां फल-सब्जी एवं रेडी-पटरी व्यापारियों के लिए योजनाबद्ध विकास की प्रक्रिया की जा रही है। इसके लिए डीपीआर तैयार कर ई-निविदा भी आमंत्रित की गई है। भूमि पर व्यवस्थित एवं स्वच्छ तरीके से फल-सब्जी उपलब्ध कराने के लिए प्लेटफॉर्म और शेड विकसित किए जाने की योजना है।

नगर निगम के अनुसार, उक्त भूमि पर अभी भी निगम का आधिपत्य है और आवंटित दुकानदारों की लीज अवधि भी वर्ष 2044 तक बढ़ाई जा चुकी है। इसके बावजूद भूमि को पुलिस विभाग को आवंटित किया गया है। मध्यप्रदेश नजूल भूमि निर्वर्तन निर्देश 2020 के अध्याय-2 की कंडिका 16-17 के तहत तत्कालीन कलेक्टर एवं जिला नजूल निर्वर्तन समिति की अध्यक्ष मिशा सिंह द्वारा 25 मई 2026 को सर्वे क्रमांक 514, रकबा 0.09 हेक्टेयर शासकीय भूमि पुलिस अधीक्षक, रतलाम को आवंटित करने का आदेश जारी किया गया था।

महापौर परिषद ने इस आदेश के विरुद्ध नगर निगम की ओर से सक्षम न्यायालय में अपील प्रस्तुत करने का निर्णय लिया। साथ ही आयुक्त को निर्देश दिए गए कि उक्त भूमि पर निगम का कब्जा बरकरार रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। भूमि के नामांतरण तथा भवन अनुज्ञा की अनुमति नहीं देने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में यह भी तय किया गया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में किसी भूमि के आवंटन के लिए एनओसी मांगने संबंधी पत्र प्राप्त होने पर महापौर या महापौर परिषद की स्वीकृति के बिना एनओसी जारी नहीं की जाएगी। ऐसे सभी प्रकरण पत्र प्राप्त होने के सात दिन के भीतर महापौर परिषद के समक्ष प्रस्तुत कर अनुमति प्राप्त की जाएगी। संबंधित भूमि पर निगम की कोई योजना या विकास कार्य प्रस्तावित है या नहीं, इसका परीक्षण करने के बाद ही एनओसी जारी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेंद्र व्यास, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामुभाई डाबी, सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त अनिल भाना, सहायक यंत्री अनवर कुरेशी, निगम सचिव राजेंद्र शर्मा सहित वासुदेव बैरागी, अनिल माली आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें