Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: राजपूत समाज की मांग को किया गया मंजूर, समाज में खुशी की लहर

admin

Fri, Apr 14, 2023

रतलाम। नगर निगम तिराहे से महल वाडा मुख्य द्वार तक फोरलेन हेरिटेज रोड के नामकरण हेतु राजपूत समाज द्वारा पूर्व में नगर विधायक श्री चैतन्य कश्यप (भैया जी) से भी भेंट की गई थीं और पत्र के माध्यम से उन्हें भी राजपूत समाज की मांग के बारे में ज्ञापन सौंपा गया था नगर विधायक द्वारा समाज के प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया गया था कि रोड का नाम करण महाराज रतन सिंह जी के नाम पर परिषद की बैठक में पारित किया जाएगा तथा पारित किया गया।

जिसमें श्री राजपूत नवयुवक मंडल रतलाम एव समस्त  राजपूताना संगठनों द्वारा नगर निगम परिषद द्वारा महाराजा रतन सिंह जी प्रतिमा स्थल से महल वाडा के मुख्य गेट तक का रोड का नामकरण महाराजा रतन सिंह जी के नाम करने पर नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल निगम,अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा,क्षेत्रीय पार्षद हिना मेहता नेता का सम्मान कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर द्वारा महाराजा रतन सिंह की प्रतिमा पर राजपूत समाज जनों के साथ माल्यार्पण किया गया ।

इस अवसर पर राजपूत समाज द्वारा प्रतिमा स्थल के आसपास आतिशबाजी भी की गई। इस अवसर पर महापौर परिषद के भगत सिंह भदौरिया, शक्ति सिंह राठौर, कांग्रेस नेता शांति लाल वर्मा ,यास्मिन शेरानी, श्रीमती मनीषा विजय सिंह चौहान, श्रीमती धीरज कुंवर किशोर सिंह राठौर ,राजपूत समाज अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोयल, शैलेंद्र सिंह देवड़ा, महेंद्र सिंह राठौड़ ,किशोर सिंह चौहान, मनोहर सिंह चौहान, विशाल सिंह चावड़ा, गोपाल सिंह गहलोत, महेंद्र सिंह सिसोदिया, विजय सिंह चौहान, सुरेश सिंह चावड़ा, हार्दिक मेहता, सहित नगर परिषद के समस्त सदस्य उपस्थित थे।                                         

कल मनाया जाएगा महाराजा रतन सिंह जी का बलिदान दिवस    महाराजा श्री रतन सिंह जी बलिदान दिवस आयोजन समिति द्वारा कल प्रातः 9:30 15 अप्रैल 2023 शनिवार को महाराजा श्री रतन सिंह जी बलिदान दिवस समारोह मनाया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता ठाकुर धीरेंद्र सिंह राठौर सरवन करेंगे। जैसा कि आप सबको विदित है कि रतलाम राज्य के संस्थापक महाराजा श्री रतन सिंह जी ने 15 अप्रैल सन 1658 ईस्वी को धर्म चंद्रावतीगंज के मैदान में अदम्य साहस और शौर्य का प्राइस परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी उनके बलिदान को याद करते हुए संस्था द्वारा कई वर्षों से महाराजा श्री रतन सिंह जी बलिदान दिवस समारोह मनाने की परंपरा शुरू की है अतः संस्था द्वारा इस वर्ष भी नगर निगम किराए पर स्थित महाराजा श्री रतन सिंह जी स्मारक स्थल पर बलिदान दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। अतः रतलाम वासियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर रतन सिंह जी बलिदान दिवस पर महाराजा श्री रतन सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें