Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: महापौर श्री प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक संपन्न

admin

Fri, Sep 13, 2024

रतलाम 11 सितम्बर । महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में 3 से 12 अक्टूबर तक आयोजित श्री कालिका माता नवरात्री मेला आयोजन सहित अन्य जनहितैषी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

कालिका माता नवरात्री मेले में होंगे उच्च स्तरीय गरीमामयी कार्यक्रम : आयोजित महापौर परिषद की बैठक में नगर निगम द्वारा 3 से 12 अक्टूबर तक आयोजित किये जाने वाले 10 दिवसीय श्री कालिका नवरात्री मेले में प्रतिदिन रात्रि में नागरिकों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु निगम के सांस्कृतिक मंच पर उच्च स्तरीय गरीमामयी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करवाये जाने तथा मेले की अन्य विभिन्न व्यवस्थाऐं करवाये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
आगामी सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए शहर में आने वाले तथा त्रिवेणी मेला में रूकने वाले साधु संतो के ठहरने की व्यवस्था हेतु त्रिवेणी में संत निवास बनाये जाने की तकनीकि एवं प्रशासकीय स्वीकृति महापौर परिषद द्वारा दी गई।

नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत ट्रॉफिक व्यवस्था एवं रोड सौन्दर्यीकरण हेतु विभिन्न स्थानों पर रोड मार्किंग कार्य किये जाने की अल्प निविदा की पुष्टि के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत मुखर्जी नगर में निर्मित 96 एमआईजी फ्लेट क्रय करने हेतु नागरिकों द्वारा रूचि नहीं दिखाने से विगत 3.5 वर्षो में 2 फ्लेटों का ही विक्रय हुआ है वर्तमान में 94 फ्लेट रिक्त है। एमआईजी फ्लेट में से बी ब्लॉक के 12 फ्लेट नगर निगम के द्वितीय व तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 5000 रूपये मासिक किराये पर दिये जाने की स्वीकृति महापौर परिषद द्वारा प्रदान की गई। किराये की राशि वेतन से कटौत्रा की जायेगी, फ्लेट विक्रय होने पर पर 15 दिवस में फ्लेट रिक्त करना होगा व विद्युत बिल की राशि किरायेदार स्वंय को वहन करना होगी।
आयोजित महापौर परिषद की बैठक में महापौर प्रहलाद

पटेल, महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, उपायुक्त करूणेश डण्डोतिया, कार्यपालन यंत्री जी.के. जायसवाल, उपयंत्री मनीष तिवारी, राजेश पाटीदार, ब्रजेश कुशवाह, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा के अलावा राजेन्द्रसिंह गेहलोत आदि उपस्थित थे।

नेशनल लोक अदालत का 14 सितम्बर को आयोजन
संपत्तिकर एवं जलकर की बकाया राशि जमा करने पर अधिभार (सरचार्ज) की राशि में छूट
बकायादार 2 स्थानों पर जमा करा सकेंगे बकाया राशि

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें