Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: महापौर की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक संपन्न : जनहितैषी प्रस्तावों को प्रदान की स्वीकृति

admin

Tue, Jul 16, 2024

रतलाम 15 जुलाई। महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में गैस पाईप लाईन बिछाने, सुभाष शॉपिंग काम्लेक्स की दुकाने किराये पर दिये जाने, उद्यान विकसित करने, ओवर हेड टेंक बनाये जाने सहित जनहित प्रस्वातों को स्वीकृति प्रदान की गई।

आयोजित महापौर परिषद की बैठक में रतलाम शहर में गैस पाईप लाईन बिछाने के कार्य हेतु ठेकेदार से सुरक्षा निधि राशि लिये जाने व 38.08 किलोमीटर पाईप लाईन बिछाने तथा 6 स्थानों पर रोड क्रॉस किये जाने की अनुमति के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके अलावा विकास शाखा की विभिन्न योजनाओं में ऐसे रिक्त भूखण्डधारी जिन्होने समय सीमा में निर्माण नहीं किया है उन भूखण्डों नामांतरण में अचल संपत्ति का नामांतरण में उल्लेखित नामांतरण शुल्क की दरों में वृद्धि किये जाने की अनुशंसा कर प्रकरण निगम परिषद में रखे जाने के प्रस्ताव को महापौर परिषद द्वारा दी गई क्योंकि भूखण्डधारियों ने भूखण्ड लाभ कमाने के उद्देश्य से लिया है। साथ ही इन रिक्त भूखण्डों पर नियम 17 लीज पट्टे का नवीनीकरण में उल्लेखित पट्टा किराया प्रशमन प्रभार, अर्थदण्ड अथवा शास्ति की दरो में वृद्धि किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। रतलाम सीमान्तर्गत विकास शाखा की समस्त योजनाओं के भूमि/संपत्ति के संपरिवर्तन प्रभार में वृद्धि किये जाने किये जाने की अनुशंसा कर प्रकरण निगम परिषद में रखे जाने के प्रस्ताव को महापौर परिषद द्वारा दी गई।

सुभाष शॉपिंग काम्पलेक्स की 99 रिक्त दुकानों को किराये पर देने हेतु निविदा के माध्यम से 29 दुकानों हेतु प्राप्त अधिकतम् किराया राशि को महापौर परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। नगर निगम में कार्यरत सामुदायिक संगठिकाओं को माह जुलाई 2024 से नवीन वेतन दर की स्वीकृति प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत बंजली में निर्मित एल आई जी भूखण्ड, एलआईजी फ्लेट तथा ईडब्ल्यूएस फ्लेट स्थलों पर तीन उद्यानों को विकसित करने, चौकीदार के कमरे का निर्माण, ओवर हेड वाटर टेंक निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई साथ ही 12 एलआईजी फ्लेटों का आवंटनधारी को दिये जाने की भी स्वीकृति प्रदान की गई।

इसके अलावा नगर निगम के विभिन्न विभागों में समय-समय पर आवश्यकतानुसार विभिन्न कार्यो हेतु मेन पावर/व्यक्ति/श्रमिक आउटसोर्स से रखे हेतु डीपी सैफगार्ड प्रायवेट लिमिटेड मंदसौर की दर को स्वीकृति महापौर परिषद द्वारा प्रदान की गई। आयोजित महापौर परिषद की बैठक में महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, उपायुक्त श्री करूणेश डण्डोतिया, कार्यपालन यंत्री श्री जी.के. जायसवाल, श्री सुहास पंडित, उपयंत्री श्री मनीष तिवारी, श्री ब्रजेश कुशवाह, निगम सचिव श्री राजेन्द्र शर्मा के अलावा सर्वश्री राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्रसिंह गेहलोत आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें