Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: जनसुनवाई अन्तर्गत आमजन की समस्याओं का निराकरण किया

admin

Wed, Jul 3, 2024

रतलाम 02 जुलाई / कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मण्डलोई एवं संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना ने जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया।

आवेदक मनीष रायकवार निवासी ग्राम रिंगनोद ने बताया कि कोविड वेक्सीनेशन के दौरान एवीडी के रुप में कार्य किया था, जिसका भुगतान लंबित है। इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। धामनोद निवासी आवेदक योगेश ने बताया कि आजाद मार्केट की दुकान क्रमांक 1 व 3 के लिए टेण्डर जमा किए थे, दोनों दुकान मेरे नाम पर आवंटित हुई है और नियमानुसार राशि जमा करवा दी गई है। अमानत राशि वापसी का आवेदन प्रस्तुत किया है किन्तु भुगतान नहीं हुआ है। इस सम्बन्ध में कार्यवाही हेतु नगर पालिका अधिकारी धामनोद को निर्देशित किया गया।

ग्राम करवाखेडी निवासी श्रीमती शांतिबाई ने बताया कि उनकी भूमि पर नवीन निवासी ताल द्वारा कब्जा किया गया है। इस सम्बन्ध में तहसीलदार ताल को कार्रवाई कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। मांगू पिता दलसिंह डामर निवासी भेरुघाटी तहसील रावटी ने अपनी भूमि पर कोदर पिता मन्ना खराडी, सेमू पिता जीवणा खराडी, रामला पिता कोदर खराडी, हकरु पिता कोदर खराडी के विरुद्ध शिकायत प्रस्तुत की कि प्रार्थी की भूमि पर प्रतिप्रार्थी द्वारा अनुचित कब्जा कर लिया गया है। प्रकरण में एसडीएम सैलाना को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

पारिवारिक कलह के सम्बन्ध में जमीन को अवैधानिक तौर पर गिरवी रखे जाने के सम्बन्ध में मन्नालाल निवासी ग्राम सादाखेडी ने शिकायत प्रस्तुत करते हुए बताया कि नन्दू निवासी ग्राम सादाखेडी द्वारा विवाद किया जा रहा है और मारपीट करते हुए मेरे हिस्से की जमीन जबरन गिरवी रख दी गई है। इस सम्बन्ध में कार्यवाही हेतु एसडीएम जावरा को निर्देशित किया गया है। अब्दुल हमीद निवासी तोपखाना रतलाम ने बताया कि उनकी कृषि भूमि पर राजवंती पिता जगदीशसिंह चौधरी निवासी रेलवे कालोनी ने जबरन कब्जा कर लिया है और पुराने बबूल के पेड को काट दिया है। प्रकरण में तहसीलदार रतलाम शहर को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।

नसीम मंसूरी निवासी विरियाखेडी, शगूफ्ता मंसूरी ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि आरटीई में एडमिशन दिलाने के बाद कक्षा 8 वीं उत्तीर्ण करने पर 9 वीं कक्षा में पढाई करने पर रतलाम पब्लिक स्कूल द्वारा फीस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और स्कूल से निकालने की धमकी दी जा रही है। स्कूल की कुल फीस एक वर्ष में 1 लाख 50 हजार रुपए है और इतनी फीस देने में परिवार सक्षम नहीं है, अतः फीस माफ करवाई जाए। प्रकरण में जिला शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।

सुमंगल गार्डन के पीछे कस्तुरबा नगर निवासी काशीराम गायकवाड ने नगर निगम इंजीनियर विनोद पाटीदार के विरुद्ध अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए बताया कि उनके द्वारा बाउण्ड्रीवाल तोडने हेतु कार्यवाही की जा रही है। आवेदक ने बताया कि प्रार्थी अनुसूचित जाति का रिटायर्ड व्यक्ति है, किन्तु नगर निगम इंजीनियर द्वारा बिना सूचना दिए कार्यवाही की जा रही है जो अनुचित है। प्रकरण में कार्यपालन यंत्री नगर निगम को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

आवेदक सोहनसिंह निवासी ग्राम नगरा ने घरेलू विद्युत कनेक्शन में सुधार करवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। प्रकरण में म.प्र. वि.वि. कम्पनी के अधिकारियों को कार्रवाई हेतु कहा गया है। मनावर जिला धार निवासी सुनीता मालवीय ने बताया कि उनका चयन जिला सहकारी बैंक रतलाम में सोसायटी मैनेजर के पद पर हुआ है, दस्तावेजों का परीक्षण 27 फरवरी को हो चुका है किन्तु अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। प्रकरण में महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक को कार्रवाई हेतु लिखा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें