Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के रतलाम आगमन पर निकलने वाले जुलूस का मार्ग हुआ विस्तारित

admin

Thu, Dec 28, 2023

रतलाम 28 दिसंबर। मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद 29 दिसंबर को पहली बार रतलाम आ रहे श्री चेतन्य काश्यप के स्वागत में नगर में भव्य जुलूस निकलेगा। आमजन के उत्साह एवं भावना को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जुलूस का मार्ग विस्तारित किया गया है। स्वागत जुलूस दोपहर 01ः00 बजे नाहरपुरा से प्रारंभ होगा और प्रमुख मार्गों से होते हुए सैलाना रोड़ स्थित भारत माता चौराहा अलकापुरी पहुंचेगा। जुलूस के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप का भव्य स्वागत किया जाएगा।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप बदनावर से प्रस्थित होकर दोपहर 12ः15 बजे सालाखेड़ी से रतलाम शहर में प्रवेश करेंगे। वे सर्वप्रथम महू रोड़ फव्वारा चौक से होते हुए श्री कालिका माता मंदिर पहुंचकर माताजी के दर्शन करेंगे और इसके बाद नाहरपुरा पहुंचकर जुलुस में शामिल होंगे।

स्वागत जुलूस नाहरपुरा से प्रारम्भ होकर डालू मोदी बाजार, माणकचौक, घांस बाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, गणेश देवरी, धानमंडी पहुंचेगा। इसके पश्चात् रानीजी मंदिर से वाहन रैली के रूप में शहर सराय, महाराणा प्रताप चौक सैलाना बस स्टेंड से होते हुए श्री राम मंदिर, सज्जन मिल होते हुए भारत माता चौराहा अलकापुरी पहुंचेगा।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप कार से धोलावाड़ ऑफिस विनोबा नगर, बीमा हाॅस्पिटल, गांधी नगर, लक्ष्मणपुरा चौराहा, डाॅट की पुल, दो बत्ती चौराहा, दिलबहार चौराहा होते हुए स्टेशन रोड़ स्थित वीसाजी मेन्शन पहुंचेगे। यहां सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें