Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: रामरथ यात्रा एवं विजयादशमी के दौरान यातायात मार्ग परिवर्तन लागू

admin

Fri, Oct 11, 2024

दिनांक 12.10.24 को विजयदशमी (रावण दहन) पर्व पर 16.00 बजे से रतलाम शहर मे श्री राममंदिर एवं नगर निगम से दो रामरथ यात्राए अलग-अलग जगह से निकली जावेगी तथा पोलोग्राउण्ड एवं बडबड सभागृह पर रावण दहन किया जावेगा। जिनमे काफी संख्या में आमजन भाग लेंगे। उक्त रामरथ यात्रा के दौरान आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लॉन तैयार किया गया है:-

रामरथ यात्रा

1. नगर निगम- से रामरथ यात्रा 17.00 बजे प्रारंभ होकर महलवाडा, पेलेस रोड, डालुमोदी बाजार, घासबाजार, चौमुखीपुल, नोलाईपुरा, गणेश देवरी, रानी जी मंदिर, शहर सराय, लोकेंद्र टाकिज, न्यूरोड, दोबत्ती चोराहा, महाराजा सज्जन सिंह चौराहा से स्टेशरोड पुलिस थाने के समनो होते हुए पोलोग्राउण्ड पहुचकर रावण दहन कार्यक्रम मे भाग लेंगे।

2. श्री राममंदिर- से रामरथ यात्रा 18.00 बजे प्रारंभ होकर सज्जनमील चोराहा, अलकापुरी चोराहा, साक्षी पेट्रोल पंप, होते हुए विधायक सभागृह बडबड पहुचकर रावण दहन कार्यक्रम मे भाग लेंगे।

मार्ग डायवर्जन एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था

1. रामरथ यात्रा एवं विजयादशमी (रावण दहन) व्यवस्था के दौरान शंपूर्ण शहर मे भारी वाहनो का प्रवेश पुर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
2. रामरथ यात्रा एवं विजयादशमी (रावण दहन) व्यवस्था के दोरान यात्रा रुट पर समस्त प्रकार के दो पहिया/चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
3. पोलोग्राउण्ड के बाहर दिवाकर आटो पार्ट्स के सामने एवं कांवेण्ट चोराहा बगीचे के पास समस्त दो पहिया वाहनो को पार्क किये जावेंगे।
4. पोलोग्राउण्ड विजयादशमी (रावण दहन) में शामिल होने वाली भीड को देखते हुए दो बत्ती चोराहा-महाराजा सज्जन सिंह चौराहा से छत्रिपुल कि ओर एवं छत्रिपुल से महाराजा सज्जन सिंह चौराहा- दोबत्ती की ओर तथा कांवेण्ट तिराहे से पोलोग्रउण्ड जाने वाले समस्त चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
5. बडबड सभागृह विजयादशमी (रावण दहन) में शामिल होने वाली भीड को देखते हुए बडबड सभागृह के बाहर समस्त दो पहिया वाहन पार्क किये जा सकेंगे।

रामरथ यात्रा एवं विजयादशमी (रावण दहन) व्यवस्था के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा शहर की आम जनता से यातायात पुलिस की अपील है कि मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान कर असुविधा से बचे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें