Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: जनजातीय कार्य विभाग ने कबीर जयंती मनाई

admin

Sun, Jun 4, 2023

रतलाम 04 जून 2023/ कबीरदासजी ने सामाजिक समरसता का संदेश अपने लेखन के माध्यम से दिया। वे समाज को अपनी लेखनी से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहे। उन्होंने विसंगतियों पर प्रहार किया और सही मार्ग पर चलने की सभी को सीख दी। उक्त विचारों का उल्लेख करते हुए कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में कबीर जयंती उत्सव आयोजित किया गया।

जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर रतलाम एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सैलाना में कबीर जयंती उत्सव का आयोजन किया गया। सहायक आयुक्त श्रीमती रंजना सिंह के मार्गदर्शन एवं सहायक संचालक श्री प्रीति जैन के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में कबीरदासजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा ली गई। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि कबीरदासजी ने अपनी साखियों के माध्यम से सामाजिक एकता का वातावरण निर्मित किया । उनके लेखन से आज भी हमें प्रेरणा मिलती है ।

सहायक संचालक सुश्री प्रीति जैन ने कहा कि कबीर दास जी आज भी हमारे बीच अपने लेखन के माध्यम से मौजूद हैं। यह साबित करता है कि उनका लेखन कालजयी था । प्राचार्य श्री गणतंत्र मेहता ने कहा कि कबीरदासजी ने धर्म समाज से ऊपर उठकर मनुष्यता की बात कही। वे मानवता के विचारों को आगे बढ़ाने की बात करते रहे । उनके विचार आज भी हमें ऊर्जा प्रदान करते हैं । समारोह में उपस्थित संस्था सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान संस्था के सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें