Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: मिशन रफ्तार के तहत रतलाम मंडल के खाचरोद - रुनखेड़ा के मध्‍य री - अलाइनमेंट का कार्य हुआ पूरा

admin

Sun, Jul 7, 2024

मिशन रफ्तार के तहत रतलाम मंडल के नागदा-गोधरा खंड में ट्रैक में सुधार, पुल-पुलियाओं का मरम्‍मत, कर्व का री-आलाइनमेंट, सहित अन्‍य कार्यों को ट्रेन परिचालन की सु‍गमता को ध्‍यान में रखते हुए संरक्षापूर्ण तरिके से किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए वरिष्‍ठ जनसंपर्क अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि ट्रेनों की गति बढ़ाने में कर्व का री-अलाइनमेंट सबसे महत्‍वपूर्ण बिन्‍दु तो है ही यह ट्रेनों के संरक्षित संचालन के लिए भी काफी उपयोगी होता है।आवश्‍यकतानुसार नागदा-गोधरा खंड के विभिन्‍न लोकेशनों पर यह कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है।

इसी क्रम में 07 जुलाई, 2024 को रतलाम मंडल के खाचरोद-रूनखेड़ा खंड में किमी 680/21 से 679/17 के मध्‍य कर्व नंबर 126 अप लाइन का संपूर्ण री-अलाइनमेंट का कार्य किया गया। री-अलाइनमेंट के पूर्व यहॉं 2.75 डिग्री का कर्व था जो री-अलाइनमेंट के बाद 1.75 डिग्री रह गया है। इसके कारण इस गोलाई में ट्रेन गति 125 किमीप्रघं हो जायेगी जो कि पहले 95 किमीप्रघं थी।

इस कार्य के तहत 830 मीटर लंबाई के नए ट्रैक को कट कनेक्शन विधि द्वारा 7:30 घंटे के मेगा ब्लॉक लेकर पुराने ट्रैक से जोड़ा गया।
इंजीनियरिंग, सिगनल, विद्युत टीआरडी एवं परिचालन विभाग के आपसी समन्‍वय के कारण ब्‍लॉक लेने के बावजूद इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा तथा इस कार्य हेतु एक ट्रेन नागद-रतलाम-नागदा पैसेंजर को 07 जुलाई, 2024 को निरस्‍त किया गया था जो रतलाम मंडल के विभिन्‍न विभागों के कार्य पद्धति की उत्‍कृष्‍टता को प्रदर्शित करता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें