Breaking News
भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया जश्न : ग्रामीण क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा | पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग : 1 मई को भोपाल में जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार, रतलाम से भी बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी | कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया जश्न : ग्रामीण क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा | पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग : 1 मई को भोपाल में जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार, रतलाम से भी बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी | कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार |

: विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई

admin

Sat, Nov 18, 2023

रतलाम 17 नवंबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत शुक्रवार को जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मताधिकार का प्रयोग किया। कहीं से कोई अप्रिय समाचार नहीं है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भास्कर लाक्षाकार एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा ने जिले के मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया।

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री लोढ़ा ने भी परिवार सहित किया अपना मतदान

वहां मतदान के लिए की गई व्यवस्था संबंधी गतिविधियों का जायजा लिया। 219 रतलाम ग्रामीण, 220 रतलाम शहर, 221 सैलाना, 222 जावरा तथा 223 आलोट विधानसभा क्षेत्रों में प्रातः 7.00 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई थी जो शाम 6.00 बजे तक जारी रही। कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री किल्लू शिवकुमार नायडूश्री गोपालचन्द्रश्री संजीव कुमार बेसरा ने निर्वाचन प्रक्रिया का जायजा लिया। अपर कलेक्टर श्री राधेश्याम मण्डलोई ने भी जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

भाजपा प्रत्याशी श्री कश्यप ने परिवार के साथ लोकतंत्र के महापर्व में मतदान किया

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सायं 5.00 बजे तक कुल 80.34 प्रतिशत मतदान हुआ। रतलाम ग्रामीण में 83.23 प्रतिशतरतलाम शहर में 70.88 प्रतिशत सैलाना में 86.52 प्रतिशत जावरा में 81.54 प्रतिशत तथा आलोट में 79.65 प्रतिशत मतदान हुआ।

युवाओं में दिखा मतदान को लेकर खास उत्साह

नवाचार के तहत पांचों विधानसभाओं के ऐसे 10-10 मतदान केंद्रों पर मतदान करने वाले नवीन मतदाताओं को निर्वाचन कार्यालय द्वारा इस बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को दिए गए प्रीसिएशन सर्टिफिकेट का उद्देश्य अधिक मतदान को प्रोत्साहित रहा। रतलाम जिले में 160 वूमेन आर्गनाइज्ड बूथ भी बनाए गए जिसमें सभी कार्मिक महिलाएं थी। इनके साथ ही केवल दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा ऑपरेट होने वाले भी एक-एक मतदान केंद्र सभी विधानसभाओं में शामिल रहे।

नवीन मतदाताओं को निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

शाम 6.00 बजे तक जिले में कुल 83.29 % हुआ मतदान

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें