Breaking News
अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत |

: मद्य निषेध सप्ताह के तहत ग्राम पंचायत में नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया

admin

Wed, Jan 31, 2024

रतलाम 31 जनवरी 2024/ म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित मद्य निषेध सप्ताह के तहत ग्राम पंचायत कार्यालय धराड में नशामुक्ति सभा का आयोजन किया गया जिसमें नशामुक्ति हेल्पलाइन  14446  की जानकारी प्रदान की गई नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, विकासखण्ड समन्वयक श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी थे। अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरंपच प्रतिनिधि श्री विक्रम सिंह, विशेष अतिथि पंचायत समन्वय अधिकारी श्री धन्नालाल फुलेरिया, उपसरपंच श्री रामलाल जाटवा, परामर्शदाता श्री प्रदीप बिडवाल रहे।

श्री रत्नेश विजयवर्गीय ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर 14446 जारी किया गया है जिस पर कॉल करके नशामुक्ति संबंधी सलाह प्राप्त कि जा सकती है। मद्य पान शारीरिक, आर्थिक तथा नैतिक पतन का कारण है। श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि मद्य निषेध, सामाजिक उत्थान एवं मानव स्वास्थ्य के लिये अति आवश्यक है, हम सबको मिलकर मद्य निषेध को जन आंदोलन बनाना होगा। 

श्री विक्रमसिंह ने उपस्थितजनों को नशा उन्मूलन के लिये प्रेरित किया और ग्राम पंचायत को नशामुक्त ग्राम पंचायत बनाने की बात कही। उन्होने बताया कि पंचायत भवन में नशा करते पाये जाने पर  500  रूपए जुर्मानें का प्रावधान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को नशामुक्ति कि शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पंचायत सचिव श्री जीतेंद्र शर्मा, सीएमसीएलडीपी छात्रा मधु गोयल, गायत्री पंवार, श्री सतीश टांक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संचालन प्रदीप बिडवाल के द्वारा किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें