Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: विकास पर्व के तहत 1.52 करोड़ के विकास कार्यो का भूमि पूजन संपन्न

admin

Sun, Jul 16, 2023

रतलाम 16 जुलाई । विकास एक क्रमिक कार्यक्रम है, माननीय मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह जी चौहान द्वारा 16 जुलाई से 14 अगस्त तक चलाये गये विकास पर्व के तहत रतलाम सहित पुरे प्रदेश में 2 लाख करोड़ के विकास कार्यो का भूमि पूजन किया जायेगा।

उक्त उद्गार विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य श्री काश्यप ने वार्ड क्रमांक 49 में 40.77 लाख की लागत से बाटा शो रूम, नाहरपुरा से रानीजी का मंदिर होते हुए हरदेवलाला की पीपली तक डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 49 व 35 में 68.79 लाख की लागत से गणेश देवरी चौराहा से नीमचौक, बजाजखाना एंव शहीद चौक तक सड़क डामरीकरण कार्य व वार्ड क्रमांक 41 में 43.41 लाख की लागत से माणक चौक एवं भुट्टा बाजार क्षेत्र में सड़क डामरीकरण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।

उन्होने कहा कि रतलाम नगर ने विकास की जो गति पकड़ी है उस गति में ओर अधिक तेजी लाई जाकर रतलाम नगर का चंहुमुखी विकास किया जायेगा। अवैध कॉलोनियों के साथ ही अविकसित कॉलोनियों में विकास कार्य करवाये जायेंगे। कायाकल्प योजना के तहत 10 करोड़ की लागत से रतलाम नगर की सड़को का नवीनीकरण किया जा रहा है। इस योजना के तहत उन्नत सड़क बनेगी तथा नाली से नाली तक सड़क का डामरीकरण/सीमेन्टीकरण किया जायेगा अगर जरूरत होगी तो पेवर ब्लॉक भी लगाये जायेंगे। रतलाम नगर में सड़कों का जाल बिछने से रतलाम के व्यापार में वृद्धि हुई है।

महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि रतलाम नगर में विकास की अविरल गंगा बह रही है। हमने जनता से जो वादे किये थे उसे तेजी से पुरा किया जा रहा है। विधायक माननीय श्री काश्यप के कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए हैं उससे रतलाम की दशा ओर दिशा बदल गई है। वर्तमान में गोल्ड कॉप्लेक्स, ऑडिटोरियम, जावरा रोड व करमदी रोड का 4 लेन निर्माण होने से रतलाम को ओर अधिक गति मिलेगी। नगर के 6 उद्यानों को स्मार्ट उद्यान बनाया जायेगा, दो बत्ती चौराहे का सौन्दर्यीकरण व चौपाटी पर पेड पार्किंग, एम.पी. 43 दुकानों का निर्माण, नगर निगम तिराहे से महलवाड़ा तक की सड़को को स्मार्ट बनाया जायेगा साथ ही सज्जन मिल से बरबड़ तक की सड़क के फुटपाथ को स्मार्ट फुटपाथ, हनुमान ताल वाली सड़क व लौहार रोड से त्रिपोलिया गेट तक की सड़क को 4 लेन बनाया जायेगा।

निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि विधायक रतलाम शहर के नेतृत्व में रतलाम नगर को नित नई विकास कार्यो की सौगात मिल रही है। विगत 9 वर्षो में रतलाम नगर में जो विकास कार्य की जो सौगाते मिली है उससे रतलाम नगर अब महानगर जैसा दिखाई देने लगा है, विकास कार्य के लिये हम कृत संकल्पित है इसकी रफ्तार कभी कम नहीं होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें