Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: नगर के विभिन्न व्यापारी संघ पौधा रोपण हेतु आये आगे, 30 जून को मानस भवन में होगा पौधो का वितरण

admin

Sat, Jun 29, 2024

इस वर्षा ऋतु में रतलाम नगर के प्रत्येक क्षेत्र में पौधा रोपण कर संपूर्ण नगर को हरा-भरा बनाने रतलाम के विभिन्न व्यापारी संघ ने स्वंय आगे आकर पौधा रोपण कर उनके पालन पोषण का संकल्प लिया। निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव, केबिनेट मंत्री श्री चेतन्य जी काश्यप व महापौर श्री प्रहलाद पटेल की मंशानुसार रतलाम नगर को हरा-भरा बनाने हेतु जिस प्रकार से नगर के विभिन्न संगठन पौधा रोपण हेतु स्वंय आगे आ रहे है उससे लगता है कि शासन द्वारा दिये गये लक्ष्य की अवश्य पूर्ति हो पायेगी। पौधा रोपण हेतु शहर की जनता में भी जागरूकता दिखाई दे रही है वे भी गूगल लिंक पर अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करा रहे है।

इस अवसर पर उन्होने बताया कि गूगल लिंक पर पौधा रोपण हेतु रजिस्ट्रेशन कराने वालो को केबिनेट मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय के आतिथ्य में 30 जून को त्रिवेणी स्थित मानस भवन में प्रातः 11ः30 बजे से पौधो का वितरण किया जावेगा। नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि आयोजित कार्यक्रम में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित होकर रतलाम नगर को हरा-भरा बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश गोयल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ, संयुक्त व्यापारी संघ एवं डिस्पोजल व्यापारी संघ से संजय पारख, राजेश श्रीमाल, इलेक्ट्रीक व्यापारी संघ से सिद्धार्थ कोठारी, बाबुलाल प्रजापति, स्टेशनरी व्यापारी संघ से राजेश सोनी, मेडिकल व्यापारी संघ से प्रवीण गुप्ता, अभय लोढ़ा, राजेश माहेश्वरी, महेश अग्रवाल, रेडिमेड व्यापारी संघ से संजय दलाल, फुटकर व्यापारी संघ से विनोद अग्रवाल, अगरबत्ती व्यापारी संघ से सोनू चौहान, चुड़ी व्यापारी संघ से मिलन राखेचा आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें