Breaking News
भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया जश्न : ग्रामीण क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा | पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग : 1 मई को भोपाल में जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार, रतलाम से भी बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी | कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया जश्न : ग्रामीण क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा | पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग : 1 मई को भोपाल में जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार, रतलाम से भी बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी | कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार |

: कायाकल्प योजना 2 व मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना 4 के तहत शहर की विभिन्न सड़कों का होगा नव निर्माण

admin

Mon, Sep 11, 2023

रतलाम 11 सितम्बर। महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में कायाकल्प योजना 2.0 व मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना 4 के तहत शहर की विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य हेतु 14 करोड़ से अधिक की राशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।

आयोजित महापौर परिषद की बैठक में कायाकल्प योजना 2.0 के अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 8 में 24.92 लाख की लागत से सैलाना रोड से सज्जन विहार कालोनी तक मेन रोड पर सी.सी. सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 10 में 28.98 लाख की लागत से मुखर्जी नगर मेन रोड पर सी.सी. सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 16 में 32.03 लाख की लागत से बुद्धेश्वर रोड से सागोद रोड (गोपाल गौशाला कॉलोनी) सी.सी. सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 22 में 43.56 लाख की लागत से त्रिपोलिया गेट से नरसिंह मंदिर तक सी.सी. सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 25 में  43.00 लाख की लागत से रत्नेश्वर रोड से शुभ विहार कालोनी तक सी.सी. सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 34 में 44.00 लाख की लागत से राज बॉक्स की गली में (टीआईटी रोड से महू रोड) सी.सी. सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 36 व 38 में 60.51 लाख की लागत से कालिका माता मंदिर से मोचीपुरा तक सी.सी. सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 39 व 40 में 66.5 लाख की लागत से महलावाड़ा के सामने सी.सी. सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 39 में 27.03 लाख की लागत से पूर्णेश्वर मंदिर से नाहरपुरा तक डामरीकरण सड़क निर्माण।

वार्ड क्रमांक 41 व 42 में 22.96 लाख की लागत से डालूमोदी बाजार से घांस बाजार तक सी.सी. सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 9 में 32.00 लाख की लागत से त्रिलोक नगर की मेन रोड पर सी.सी. सड़क निर्माण, क्रमांक 9 में 32.00 लाख की लागत से त्रिरूपति नगर कालोनी में सी.सी. सड़क निर्माण, 39.40 लाख की लागत से संतकवर राम नगर खेल मैदान के पास एवं गुरूद्वारा वाली सड़क पर सी.सी. सड़क निर्माण, क्रमांक 16 में 11.03 लाख की लागत से राजेन्द्र नगर से सैलाना रोड तक सी.सी. सड़क निर्माण, क्रमांक 23 में 31.70 लाख की लागत से तेजा नगर ब्लॉक ए की आंतरिक सड़क का सी.सी. निर्माण, क्रमांक 36 में 12.36 लाख की लागत से वकील कालोनी की आंतरिक सड़को का सी.सी. निर्माण इस तरह कुल राशि रूपये    551.98 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

इसके अलावा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना 4 के तहत 3,37,83,069/- की लागत से हनुमान ताल तिराहे से कस्तुरबा नगर तक डामरीकृत सड़क निर्माण, 86,70,131/- की लागत से आनन्द कालोनी मेन रोड पर सी.सी. रोड निर्माण, 1,22,78,192/- की लागत से कस्तुरबा नगर सुमंगलम गार्डन से गली नम्बर 7 तक सी.सी. सड़क निर्माण, 2,12,17,248/- की लागत से हिम्मत नगर एवं ओसवाल नगर में सी.सी. सड़क निर्माण व 1,05,08,478/- की लागत से कलाईगर रोड से मोती बावजी मंदिर तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य इस तरह कुल राशि रूपये 8,64,57,118/- की वित्तीय स्वीकृति महापौर परिषद द्वारा प्रदान की गई।

आयोजित बैठक में महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, कार्यपालन यंत्री सर्वश्री जी.के. जायसवाल, निगम सचिव श्री बी.एल. चावरे के अलावा सर्वश्री राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्रसिंह गेहलोत, राजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें