: नगर निगम पार्षद सरपंच व जनपद सदस्य हेतु मतदान हुआ संपन्न
admin
Fri, Jan 5, 2024
रतलाम 05 जनवरी 2024/ नगरीय निकाय उप निर्वाचन के अंतर्गत रतलाम नगर निगम के वार्ड क्रमांक 31 जग जीवन राम वार्ड के पार्षद पद के लिए 5 जनवरी को मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान 63.01 प्रतिशत मतदान किया गया, इनमें पुरुष मतदान प्रतिशत 64.84 प्रतिशत तथा महिलाओं का मतदान प्रतिशत 61.06 रहा।

जनपद पंचायत रतलाम के वार्ड क्रमांक 21 सदस्य के लिए लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत रतलाम जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 21 सदस्य पद के लिए 5 जनवरी को लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुआ।
इसके अलावा जिले की जनपद पंचायत जावरा की शक्करखेड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच पद तथा जनपद पंचायत पिपलोदा की गुडरखेड़ा ग्राम पंचायत में एक पंच पद के लिए भी मतदान संपन्न हुआ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन