Breaking News
अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत |

: भारतीय जनता पार्टी से कौन कब भरेगा नामांकन देखिए विस्तृत जानकारी

admin

Thu, Oct 26, 2023

रतलाम 25 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 26 अक्टूबर को नामांकन प्रस्तुत करना शुरू करेंगे। प्रथम दिन रतलाम शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप एवं ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी मथुरालाल डामर द्वारा नामांकन प्रस्तुत किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय 27 अक्टूबर को नामांकन प्रस्तुत करेंगे। इसी प्रकार आलोट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. चिंतामणि मालवीय एवं सैलाना क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल द्वारा 30 अक्टूबर को नामांकन प्रस्तुत किया जाएगा।

रतलाम शहर विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल के अनुसार विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप सुबह 11 बजे अपने चुनाव कार्यालय से रैली के रूप में नए कलेक्टोरेट में नामांकन प्रस्तुत करने जाएंगे। नामांकन रैली स्टेशन रोड़ स्थित विसाजी मेंशन से आरंभ होकर दिलबहार चौराहा, टी.आई.टी. रोड़, फव्वारा चौक होते हुए नए कलेक्टोरेट पहुंचेगी। इस दौरान संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, गुजरात से आए जिला प्रवास प्रभारी विधायक केयूर भाई रोकड़िया, विधानसभा प्रभारी विधायक अल्पेश भाई ठाकुर, महापौर प्रहलाद पटेल, निमग अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया सहित पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला एवं मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।

रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार के अनुसार सुबह 11ः30 बजे सालाखेड़ी में कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण होगा। भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर रैली के रूप में नामांकन प्रस्तुत करने पुराने कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय में जाएंगे। जावरा विधानसभा संयोजक महेश सोनी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ 27 अक्टूबर को सुबह 9ः30 बजे सोमवारिया में होगा। इसके बाद नामांकन रैली निकलेगी और डॉ. पाण्डेय द्वारा नामांकन प्रस्तुत किया जाएगा। आलोट विधानसभा संयोजक नन्दन राज जैन के अनुसार भाजपा प्रत्याशी डॉ. चिंतामणि मालवीय 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे नामांकन प्रस्तुत करेंगे। इसी प्रकार सैलाना विधानसभा संयोजक भंवरलाल डोडियार ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल द्वारा 30 अक्टूबर को सैलाना में रैली के रूप में पहुंचकर नामांकन प्रस्तुत किया जाएगा।

विधानसभा प्रत्याशी श्री काश्यप व श्री डामर 26 को, डॉ. पाण्डेय 27 को व श्रीमती चारेल तथा श्री मालवीय 30 अक्टूबर को नामांकन प्रस्तुत करेंगे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें