Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: विधायक श्री काश्यप से क्यो मिले ? ई : रजिस्ट्री व स्टाम्प के सर्विस प्रोवाइडर

admin

Thu, May 11, 2023

रतलाम। पंजीयन विभाग के संपदा सर्वर में आ रही तकनीकी खामी से परेशान सर्विस प्रोवाइडर विधायक चेतन्य काश्यप से मिले। भाजपा के सूरजमल जैन मंडल के अध्यक्ष एवं सर्विस प्रोवाइडर निलेश गांधी के नेतृत्व में मिलने आए सर्विस प्रोवाइडर ने विधायक श्री काश्यप को रजिस्ट्री सहित अन्य कार्यों में आने वाली परेशानी से अवगत कराया। इसमें बताया कि सर्वर बंद होने से उनके साथ उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सभी के द्वारा जल्द समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की गई।

सर्विस प्रोवाइडरों की परेशानी को समझते हुए विधायक श्री काश्यप ने प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से फोन पर इस संबंध में चर्चा की। इसमें मंत्री श्री देवड़ा को बताया कि लंबे समय से रतलाम में सर्विस प्रोवाइडर पंजीयन विभाग के संपदा सर्वर से परेशान है। सर्वर के अचानक बंद होने से इनके साथ उपभोक्ता भी परेशान होते रहते है। सर्वर के ठीक से काम नहीं करने के कारण कई बार दिनभर स्लॉट बुक नहीं हो पाते है।

इसी प्रकार ई-स्टाम्प निकालने की प्रक्रिया भी प्रभावित हेा रही है। स्टाम्प नहीं निकलने से बैंक वित्तीय संस्थाएं और अनुबंध करने वाले कई आमजन परेशान हो रहे है। उन्हे दिनभर स्टाम्प वेंडर के कार्यालय पर चक्कर खाना पड़ रहे है। स्टाम्प वेंडर्स को भी तकनीकी रूप से पैसा कट जाने एवं स्टाम्प नहीं निकलने के कारण परेशानी उठाना पड़ रही है। पंजीयन कार्यालय में भी स्टाफ कम है, जिससे रजिस्ट्री करवाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

श्री काश्यप ने सर्वर से जुड़ी इस परेशानी को विभाग की तकनीकी टीम के माध्यम से जल्द दूर कराया जाए, जिससे कि पंजीयन विभाग में रजिस्ट्री से जुड़ा यह कार्य आसानी से हो सके। मंत्री श्री देवड़ा से चर्चा के बाद श्री काश्यप ने सर्विस प्रोवाइडरों को आश्वस्त किया कि उनकी परेशानी जल्द दूर होगी। श्री काश्यप से मिलने आए सर्विस प्रोवाइडर में निलेश गांधी, प्रीतम मोहश्वरी, लोकेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, वीरंेद्र पितलिया, नरेंद्रसिंह सोलंकी, ओम माली आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें