Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: अमृत 2.0 योजना में 65 करोड़ के कार्यो का हुआ पूजन, कस्तुरबा नगर मुख्य मार्ग बनेगा 4 लेन : Video

admin

Mon, Sep 2, 2024

रतलाम 1 सितम्बर 2024। अमृत 2.0 योजना के तहत किये जाने वाले 65 करोड़ के कार्यो से शहर को 2040 तक भरपुर पेयजल उपलब्ध होगा, इस योजना के पूर्ण होने पर रतलाम नगर को 50 एमएलडी पेयजल प्रतिदिन उपलब्ध होगा।

200 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कर निगम परिषद ने रचा इतिहास : श्री काश्यप

उक्त उद्गार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप ने कस्तुरबा नगर में अमृत 2.0 योजना के तहत 65 करोड के कार्यो व कस्तुरबा नगर मुख्य मार्ग के 4 लेन निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने कहा कि अमृत 2.0 योजना वर्ष 2040 को दृष्टिगत रखते हुए बनाई गई है इस योजना में ऐसे क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है जहां भविष्य में भवनों/कॉलोनियों का निर्माण होगा। वर्तमान निगम परिषद ने अपने 2 वर्ष के कार्यकाल में 200 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कर इतिहास रचा है जो प्रशंसनीय है।

मंत्री श्री काश्यप शहर को दे रहे हैं नित नई सौगात : श्री पटेल

इस अवसर पर कहा कि मंत्री श्री काश्यप रतलाम शहर को नित नई सौगात दे रहें है, अमृत 2.0 योजना भी उन सौगातों में से एक है इस योजना के पूर्ण होने पर हम रतलाम शहर को प्रतिदिन पेयजल उपलब्ध कराने की स्थिति में होंगे। उन्होने कहा कि इस योजना के तहत धोलावाड़ में फिंलोटिंग पोन्टून (तैरता हुआ प्लेटफार्म) का निर्माण किया जाकर पम्प लगाये जायेंगे जो कि निचले स्तर तक के जल पम्प कर सकेगा। साथ ही 12 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट, पम्प व इलेक्ट्रीक कार्य, 271 किलोमीटर पाईप लाईन 10 हजार नल कनेक्शन सहित, 9 पेयजल टंकी निर्माण व पीएलसी स्काडा सिस्टम का निर्माण किया जायेगा।

अमृत 2 योजना में 65 करोड़ के कार्यो का हुआ पूजन : श्रीमति शर्मा

निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि अमृत 2.0 रतलाम नगर की महती योजना है इस योजना के तहत 9 नवीन टंकियों का निर्माण होने से पेयजल भण्डारण की क्षमता में वृद्धि होगी। उन्होने कहा कि कस्तुरबा नगर मुख्य मार्ग के निर्माण से पहले नवीन पेयजल पाईप लाईन बिछाई जायेगी जिससे आसपास की कई कालोनियों को पर्याप्त दबाव से पेयजल उपलब्ध होगा।

प्रारंभ में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नेता पक्ष एवं जलकार्य तथा सीवरेज समिति प्रभारी श्री भगतसिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, महापौर परिषद सदस्य श्रीमती अनिता कटारा, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी आदि का स्वागत पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ से किया गया।

https://youtu.be/McNNZMI5XsM?si=QV5k6GCsxGORJv8F

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें