Breaking News
कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर |

: युवा वैज्ञानिक आलोट में प्रारम्भ करेंगे साफ पानी के लिए सस्ते प्यूरीफायर का स्टार्टअप

admin

Sat, Mar 4, 2023

रतलाम 03 मार्च 2023/रतलाम जिले के युवा वैज्ञानिक जितेंद्र चौधरी संभवतः जिले का पहला स्टार्टअप शुरू करने जा रहे हैं। वे साफ पानी के लिए सस्ता प्यूरीफायर उपलब्ध कराएंगें। जिले के आलोट के ग्राम रिछा के रहने वाले एंटरप्रेन्योर्स युवा वैज्ञानिक जितेंद्र चौधरी ने साफ पानी के लिए कम कीमत के वाटर प्यूरीफायर का आविष्कार किया है जो अभी प्रोटोटाइप अवस्था में है। शीघ्र ही प्यूरीफायर को फाइनल टच देने वाले हैं। इसे लेकर श्री चौधरी शुक्रवार को कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी से मिले। कलेक्टर ने उनके आविष्कार के बारे में जानकर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि प्रशासन मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की मंशानुसार यंग एंटरप्रेन्योर्स जितेंद्र को उनके स्टार्टअप के लिए प्रत्येक संभव मदद करेगा।

जितेंद्र ने उज्जैन से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। नवाचार के लिए सदैव प्रोत्साहित रहने वाले जितेन्द्र ने शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए सस्ते वाटर प्यूरीफायर शुद्धम’ का आविष्कार किया है जिसका उत्पादन प्लांट जिले के आलोट में लगाने वाले हैं। यह कम कीमत एवं कम बिजली खर्च वाला वाटर प्यूरीफायर संभवतः 2023 से  उपलब्ध करा देंगे। इसकी कीमत लगभग 3 हजार रुपए रहेगीजो आम आदमी की पहुंच में होगी। प्यूरीफायर पानी को साफ करने के साथ-साथ ठंडा भी रखेगाजो गर्मी में दोगुना उपयोगी रहेगा। इसमें पानी ऑटोमेटिक फिल्टर होकर शुद्ध होगा।

इसके अलावा जितेंद्र ने घरों से निकलने वाले गंदे पानी को रिसाइकल करके पुनः उपयोग में लाने के लिए भी मशीन का आविष्कार किया है जिसके पायलट प्रोजेक्ट पर इंदौर में कार्य कर रहे हैं। इंदौर सरवटे बस स्टैंड पर चल रहे पायलेट प्रोजेक्ट के नवाचार को ज्यादा किफायती बनाने के लिए जितेंद्र को भारत सरकार के आवास एवं शहरी मंत्रालय द्वारा 20 लाख रुपए ग्रांट भी मंजूर की गई है जिसकी पहली किस्त के रूप में 5 लाख रुपए उन्हें मिल चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि जीतेंद्र को उनके नवाचारों एवं आविष्कारों के लिए यंग साइंटिस्ट अवार्डजल शक्ति मंत्रालय द्वारा वाटर हीरो अवार्ड तथा मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्टार इनोवेशन अवार्ड भी दिए जा चुके है। उन्होंने आईआईटी कानपुर में भी रिसर्च किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें