Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

: राज्य स्तरीय पदक प्राप्त 12 खिलाड़ियों को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा खेलवृत्ति प्रदाय

admin

Sat, Mar 29, 2025


रतलाम, 28 मार्च। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2024-25 में खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पदक प्राप्त 12 खिलाड़ियों को खेलवृत्ति प्रदान की। इसमें प्रथम आए दो खिलाड़ियों को 10-10 हजार, द्वितीय आए चार खिलाड़ियों को 8-8 हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त छह खिलाड़ियों को 6-6 हजार रूपए की खेलवृत्ति प्रदाय कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रूचिका शर्मा एवं खेल प्रशिक्षक जितेंद्र धुलिया भी उपस्थित रहे।

खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी लाभांवित : मंत्री श्री काश्यप ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिक स्वरूप चेक प्रदाय किया। खेलवृत्ति प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में प्रथम रणवीर मेव - शूटिंग, बलराम मौर्य - कुश्ती, द्वितीय भगतसिंह एवं मोहित जोगचंद - बास्केट बॉल, शिवम जाट - सॉफट बॉल, देवेश शर्मा - एथलेटिक्स, तृतीय स्थान पर काजल रजत, राधिका मौर्य एवं साक्षी रावल - कुश्ती, जयप्रित सिंह सलूजा - हैंडबॉल, मुस्कान बौरासी - रकबी एवं चहत कुंवर ने वू-शू में रतलाम जिले का नाम रोशन कर उक्त स्थान प्राप्त किया है। खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा 19 वर्ष से कम उम्र के राज्य स्तरीय पदक प्राप्त खिलाड़ियों को खेलवृत्ति प्रदान की जाती है, जिसमें रतलाम के 12 खिलाड़ी सम्मानित हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें