Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

जेएसजी यूथ का शानदार प्रदर्शन : मेत्री की टीम को 26 रनों से हराकर किया फाइनल में प्रवेश

Raj Kumar Luniya

Tue, Nov 25, 2025

जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मध्य प्रदेश रीजन के रतलाम झोन द्वारा आयोजित रोमांचक बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता में, जैन सोश्यल ग्रुप यूथ टीम ने अपने पहले मुकाबले में जेएसजी मैत्री पर 26 रन के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की है। JSG यूथ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, निर्धारित 7 ओवरों में विपक्षी टीम के सामने 95 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैत्री की टीम यूथ के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम महज 69 रन पर ही सिमट गई इस तरह, यूथ ने 26 रनों के शानदार अंतर से मैच अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया।

यूथ की इस धमाकेदार जीत में टीम के खिलाड़ियों का सामूहिक और शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। टीम के सितारे कप्तान अर्पित बोथरा, अंकित जैन, गौरव गादिया, निर्भय मेहता, विकास ककड़ीवाला, चिंतन गादिया, तरुण गांग, दीपल हरकावत, और वैभव मूणत रहे, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया। टीम की इस सफलता का श्रेय यूथ कोच सौरभ जी कोठारी के अमूल्य मार्गदर्शन और नेतृत्व का भी परिणाम है

इस शानदार जीत पर जेएसजी मध्य प्रदेश रीजन अध्यक्ष राहुल चपडोत, ललित कांठेड़, दीपेन्द्र कोठारी, अमित कोठारी, निर्मल मेहता यूथ पूर्व अध्यक्ष प्रितेश गादिया, सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर, अंकित जैन, विनीत पीपाड़ा, वैभव रांका, वर्तमान अध्यक्ष राहुल छाजेड़, सचिव अभय लोढ़ा, अभिषेक रांका, नवदीप मूणत, सौरभ मूणत, अर्पित मूणत, विशाल पोरवाल, मनीष संघवी, आशीष छाजेड़, कपिल कटारिया, गर्वित रुनवाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Tags :

JSGIF

JSG_MP_REGION

JSG_YOUTH

Cricket

Tournament

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें