: मुईथाई चैंपियन शिप में रतलाम जिले के सूरज केसरी ने जीता स्वर्ण पदक
admin
Wed, May 29, 2024
शहर के मुईथाई मार्शल आर्ट खिलाड़ी सूरज केसरी 25 मई को मुंबई में आयोजित की गई फाइट नाइट नेशनल चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीता। रतलाम जिला मुख्य मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा ने बताया इस चैंपियनशिप में भारत के चयनित खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया था जिसमें सूरज केसरी ने मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया और वेस्ट बंगाल के चंद्रकांत शाह को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

शहर विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, भारतीय कराते टीम कोच शिहान जयदेव शर्मा, मध्य प्रदेश मुईथाई एसोसिएशन अध्यक्ष आशुतोष दाधीच, अजय पाटीदार, रणवीर सिंह सोलंकी, जयेश राठौर, राजेंद्र मौर्य, जनपद सदस्या प्रिया सिसोदिया, मनीष मौर्य ओर सचिन सिसोदिया ने सभी खिलाड़ी एवं कोच को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन