Breaking News
कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर |

सीएम राइज स्कूल में बिगड़ी बच्चों की तबीयत : मिड-डे मील से 14 बच्चे पेट दर्द के शिकार

Raj Kumar Luniya

Fri, Jan 16, 2026

सरकारी दावों के विपरीत स्कूलों में मिलने वाला मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) बच्चों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। ताजा मामला स्थानीय सांदीपनि विद्यालय का है, जहाँ भोजन करने के बाद अचानक 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने पेट में तेज दर्द और जलन की शिकायत की, जिसके बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिर्च के तीखेपन ने बिगाड़ी हालत: बताया जा रहा है कि विद्यालय में कुल 94 बच्चों ने भोजन किया था। खाने के कुछ ही देर बाद एक के बाद एक 14 बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि भोजन में मिर्च की मात्रा इतनी अधिक थी कि मासूम बच्चों के कोमल पेट उसे सहन नहीं कर पाए और वे एसिडिटी का शिकार हो गए। आनन-फानन में बच्चों को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहाँ उन्हें दवाएं दी गईं।

प्रशासनिक सिस्टम पर सवाल: हालांकि प्रशासन का कहना है कि शिक्षकों ने खाना चखा था और अन्य स्कूलों में भी यही खाना गया था, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या बच्चों के भोजन के मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा? भोजन इतना तीखा कैसे बना कि बच्चों को दवाओं की जरूरत पड़ गई? जिलाधिकारी ने खाने के सैंपल की जांच तो की है, लेकिन पालकों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है।

संचालक को सिर्फ चेतावनी: इतनी बड़ी लापरवाही के बाद भी फिलहाल मिड-डे मील संचालक को केवल 'मिर्च कम करने' के निर्देश देकर छोड़ दिया गया है। अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

Tags :

सीएम राइज स्कूल

मिड-डे मील

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें