पैलेस मैदान छावनी में तब्दील : विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात
Raj Kumar Luniya
Thu, Sep 24, 2026
जावरा शहर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर निकलने वाले सामूहिक गणेश मूर्ति विसर्जन चल समारोह के मार्ग को लेकर विवाद गहरा गया है। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने एहतियातन पैलेस मैदान को दोनों ओर से बैरिकेडिंग कर पूरी तरह सील कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर में 5 अतिरिक्त पुलिस कंपनियां तैनात की गई हैं और मैदान के दोनों सिरों पर अस्थायी चौकियां बना दी गई हैं।
एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, अनुमति न देने की मांग: विवाद उस समय गरमा गया जब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि कर्बला मैदान से जुलूस शुरू करने की अनुमति न दी जाए। इसके बाद वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने मुस्लिम कमेटियों के पदाधिकारियों को अलग ले जाकर समझाइश दी।
आम नागरिकों के लिए प्रतिबंध, सुलह के प्रयास जारी: प्रशासन ने पैलेस मैदान के भीतर केवल स्कूल, बैंक ग्राहकों और स्थानीय रहवासियों को ही आने-जाने की अनुमति दी है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकें कर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।
बता दें कि विसर्जन समारोह के दौरान प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर के भजनों की प्रस्तुति और संतश्री आनंद गिरि महाराज सहित कई साधु-संतों की उपस्थिति प्रस्तावित है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन