सेवा संकल्प अभियान : जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर 6 लाख दीपक प्रज्वलित
Raj Kumar Luniya
Thu, Sep 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार शाम कालिका माता झाली तालाब परिसर में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद 30 हजार दीपकों के प्रज्वलन से पूरा झाली तालाब परिसर रोशनी से जगमगा उठा। दीपकों से बनाया गया भारत का नक्शा आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर सहभागिता की। महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक दीप जलाए। दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा, संकल्प और सकारात्मकता का संदेश दिया गया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर करीब 6 लाख दीपक प्रज्वलित किए गए। अभियान के माध्यम से जिलेभर में सामूहिक सहभागिता और सेवा भावना का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जेल विभाग एवं जिले के नोडल अधिकारी मुकेश चन्द्र गुप्ता, कलेक्टर अजय कटेसरिया, जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, नगर निगम उपाध्यक्ष, नगर निगम आयुक्त अनिल भाना तथा रतलाम शहर एसडीएम तरुण जैन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन