Breaking News
गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video |

अनियंत्रित ट्राले ने बाइक सवार दंपती को रौंदा : गुस्साई भीड़ ने डायल 112 में की तोड़फोड़

Raj Kumar Luniya

Thu, Apr 9, 2026

बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राले ने बाइक सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और 3 साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बाईपास पर चक्काजाम कर दिया और मौके पर पहुंची डायल 112 गाड़ी में तोड़फोड़ की।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार परिवार रतलाम-मंदसौर मार्ग से गुजर रहा था। जैसे ही वे नामली थाना अंतर्गत कंडारवासा के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक भारी ट्राले ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और रौंदते हुए निकल गया। हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर ही सांसें थम गईं। वहीं, उसकी पत्नी और 3 वर्षीय बेटी लहूलुहान हालत में सड़क पर तड़पते मिले, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस वाहन पर पथराव, हाईवे जाम : घटना के बाद कंडारवास और आसपास के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बाईपास पर ही शव रखकर लोगों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे रतलाम और मंदसौर के बीच यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जब नामली थाने की पुलिस और डायल 112 मौके पर पहुंची, तो आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया और सरकारी वाहन के कांच फोड़ दिए। लोगों का आरोप है कि कंडारवास बाईपास पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन भारी वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

स्थिति नियंत्रण में, मामला दर्ज : हंगामे की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई और सुरक्षा इंतजामों का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने दुर्घटनाकारी ट्राले को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Tags :

RATLAM_POLICE

Collector_Ratlam

Dail_112

Dail_108

Accident

Medical_emergency

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें