Breaking News
कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | अमृत सागर तालाब पाल पर लगेंगे पेवर ब्लॉक : फल-सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी सुविधा | वार्ड 41 को सौगात : होगा गलियों का सीमेन्टीकरण, महापौर ने किया भूमि पूजन | करोड़ों के अवैध MCX ट्रेडिंग नेटवर्क का पर्दाफाश : कई जिलों के व्यापारी रडार पर | मिला फाइव स्टार रैंक : देशभर के 12 लाख स्कूलों को पछाड़ जावरा का सांदीपनि स्कूल बना नंबर-1 | नगर विकास योजना 02 : त्रिवेणी मेला स्थल के पास 70 हेक्टेयर में आकार लेगी नई विकास योजना | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | अमृत सागर तालाब पाल पर लगेंगे पेवर ब्लॉक : फल-सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी सुविधा | वार्ड 41 को सौगात : होगा गलियों का सीमेन्टीकरण, महापौर ने किया भूमि पूजन | करोड़ों के अवैध MCX ट्रेडिंग नेटवर्क का पर्दाफाश : कई जिलों के व्यापारी रडार पर | मिला फाइव स्टार रैंक : देशभर के 12 लाख स्कूलों को पछाड़ जावरा का सांदीपनि स्कूल बना नंबर-1 | नगर विकास योजना 02 : त्रिवेणी मेला स्थल के पास 70 हेक्टेयर में आकार लेगी नई विकास योजना |

कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video

Raj Kumar Luniya

Tue, Jun 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी की कथित जनविरोधी नीतियों, कमरतोड़ महंगाई, नगर निगम में फैले कथित भ्रष्टाचार और ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की किल्लत को लेकर सोमवार को रतलाम की सड़कों पर भारी सियासी घमासान देखने को मिला। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई 'विशाल जनआक्रोश रैली' में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पोलो ग्राउंड के पास पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत समेत कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

​मंडी परिसर में सभा: सरकार पर जमकर बरसे नेता : रैली की शुरुआत से पहले सैलाना बस स्टैंड स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खाद, बीज, बिजली और सिंचाई के लिए त्राहि-त्राहि कर रहा है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों ने आम नागरिक की कमर तोड़ दी है।

​वहीं, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने नगर निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए आरोप लगाया कि सीवरेज, लाइसेंस और मूलभूत नागरिक सुविधाओं के नाम पर जनता को जनसुनवाई और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पर मजबूर किया जा रहा है।

​बैलगाड़ी और ट्रैक्टरों के साथ निकली रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत : सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी से शुरू हुई इस रैली का नजारा बेहद आक्रामक था। रैली में सबसे आगे बैलगाड़ियां चल रही थीं, जिन पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी सरकार विरोधी तख्तियां लेकर बैठी थीं। इसके पीछे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और पैदल चल रहे हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम था। रैली सैलाना बस स्टैंड से शुरू होकर शहर सराय, रानीजी का मंदिर, धानमंडी, डालूमोदी बाजार और कॉलेज रोड होते हुए पोलो ग्राउंड पहुंची। भीषण गर्मी के बावजूद रास्ते में कई जगह पर नागरिकों ने रैली पर पुष्पवर्षा की और कार्यकर्ताओं के लिए पानी के पाउच का इंतजाम किया।

​पोलो ग्राउंड पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, चलीं पानी की बौछारें : असली टकराव पोलो ग्राउंड के बाहर देखने को मिला, जहां पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी। जैसे ही रैली वहाँ पहुंची, आक्रोशित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स लांघने और उन्हें तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की चलती रही।

​स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन और नगर निगम की टीम ने फायर ब्रिगेड की मदद से कार्यकर्ताओं पर पानी की तेज बौछारें (वाटर कैनन) छोड़ना शुरू कर दिया। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत, शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष यासमीन शेरानी, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट और महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर सहित कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया। राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर चोट की खबर नहीं है।

Tags :

भ्रष्टाचार

कांग्रेस का जनआक्रोश

जनविरोधी नीतियों

कमरतोड़ महंगाई

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें