Breaking News
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून |

धूम्रपान निषेध समिति निष्क्रिय : सार्वजनिक स्थानों पर लाइसेंस के बिना सिगरेट बिक्री जारी

Raj Kumar Luniya

Wed, Nov 19, 2025

रतलाम जिले में पान-चाय एवं कॉफी हाउस सिगरेट के अड्डों में तब्दील, लाइसेंस प्रणाली कागज़ों में, धूम्रपान एवं तंबाकू निषेध समिति निष्क्रिय है। जिले में धूम्रपान एवं तंबाकू नियंत्रण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शहर और कस्बों में पान, चाय एवं कॉफी हाउस बड़ी संख्या में सिगरेट वितरण केंद्रों में तब्दील हो गए हैं। इस प्रकार की दुकान अधिकतर सार्वजनिक स्थानों पर होती है, अधिकांश स्थानों पर सिगरेट बेचने के लिए न तो लाइसेंस लिया गया है और न ही निगरानी की कोई प्रभावी व्यवस्था है।

धूम्रपान एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लिए लाइसेंस अनिवार्य होने के बावजूद जिले में अधिकतर दुकानदार बिना लाइसेंस ही खुलेआम बिक्री कर रहे हैं। इससे न केवल नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि किशोरों में तंबाकू एवं धम्रपान करने की आसान उपलब्धता भी चिंता का विषय बन गई है।

स्थानीय स्तर पर गठित धूम्रपान निषेध समिति की निष्क्रियता भी सामने आई है। समिति की बैठकों का आयोजन लंबे समय से नहीं हुआ है न ही नियमित निरीक्षण और कार्रवाई की कोई ठोस पहल दिख रही है। इससे बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों के आसपास स्थित दुकानों पर धूम्रपान सामग्री की निर्बाध बिक्री जारी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने के लिए लाइसेंस व्यवस्था को सख्ती से लागू करना आवश्यक है। वहीं सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि जिलास्तर पर समिति को सक्रिय किया जाए और नियम उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर प्रभावी कार्रवाई हो।

Tags :

Collector_Ratlam

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें