Breaking News
सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा : केबल जलाकर बेचते, 1.35 लाख के कॉपर के साथ गिरफ्तार | सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजे जयकारे : खंडित की गई हनुमान प्रतिमा की जगह नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा Video | गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा : केबल जलाकर बेचते, 1.35 लाख के कॉपर के साथ गिरफ्तार | सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजे जयकारे : खंडित की गई हनुमान प्रतिमा की जगह नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा Video | गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत |

सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजे जयकारे : खंडित की गई हनुमान प्रतिमा की जगह नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा Video

Raj Kumar Luniya

Mon, Sep 14, 2026

रतलाम शहर के अशोक नगर ग्रीन सिटी स्थित गंगा जरिया शिव मंदिर में रविवार सुबह 11 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान हनुमान की नई प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसके समापन पर महाआरती की जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक और पुलिस तंत्र पूरी तरह सतर्क दिखा। सुंदरकांड पाठ और प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) सत्येंद्र घनघोरिया और माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान सहित आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लेते रहे।

12 दिन पहले असामाजिक तत्वों ने तोड़ी थी मूर्ति करीब 12 दिन पहले मंदिर परिसर में स्थापित लगभग डेढ़ फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया था। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने भारी आक्रोश जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव और सड़क पर चक्काजाम किया था। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन पर विरोध समाप्त हुआ था। घटना के अगले ही दिन प्रशासन ने मंदिर पहुंचकर जांच की और सुरक्षा के लिहाज से परिसर में दो सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए थे।

सुरक्षा व्यवस्था और मंदिर की स्थिति मंदिर क्षेत्र संवेदनशील और मिश्रित आबादी से जुड़ा होने के कारण एहतियात के तौर पर अलग-अलग स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही मंदिर परिसर में पहले से लगे सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासनिक जांच के अनुसार, यह मंदिर निजी भूमि पर स्थित है, जिसके मालिक बेंगलुरु में रहते हैं और मंदिर व आसपास की भूमि की देखरेख के लिए एक केयरटेकर नियुक्त है। वर्तमान में शांतिपूर्ण माहौल के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें