बस के वैध अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा : गुमटी हटवाकर मार्ग कराया सुगम : Video
Raj Kumar Luniya
Mon, Sep 21, 2026
रतलाम शहर के व्यस्ततम महू रोड बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यातायात पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। बस स्टैंड क्षेत्र में बसों के आवागमन वाले मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से टीन शेड की बड़ी गुमटी स्थापित कर दी गई थी, जिससे बसों के संचालन और आम यातायात में भारी बाधा उत्पन्न हो रही थी।

मामला पुलिस अधीक्षक रतलाम के संज्ञान में आते ही उनके निर्देश पर यातायात पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण की पुष्टि होते ही पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीन शेड की गुमटी को मौके से हटवाया और पूरे मार्ग को पूरी तरह क्लियर कराया। यातायात पुलिस ने सख्त संदेश दिया है कि सार्वजनिक मार्गों पर अवैध कब्जा कर यातायात बाधित करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Tags :
RATLAM_POLICE
DIG_RATLAM
IG_UJJAIN
DGP_M.P
HOME_DEPARTMENT_M.P
TRAFFIC_POLICE
CM_M.P
MP_Police
विज्ञापन
विज्ञापन