Breaking News
गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video |

शासकीय अधिग्रहित वाहनों में खराबी का मामला : मेसर्स शक्ति फ्यूल्स पाईंट डोसीगांव के पम्प मालिक पर FIR दर्ज

Raj Kumar Luniya

Fri, Jun 27, 2025

रतलाम 27 जून 2025/ रतलाम जिले में प्रोटोकोल के लिये VIP गाडियां प्रदान करने के कार्य हेतु मेसर्स इम्पेक्ट ट्रेवल्स इंदौर अधिकृत है। उक्त ट्रेवल एजेंसी को गाडियां मय डीजल के अपडेटेड कंडीशन में ड्राईवर सहित प्रोटोकोल हेतु दिया जाना शर्तों में उल्लेखित है। इन गाडियों में डीजल/पेट्रोल भरवाने का दायित्व ट्रेवल एजेंसी का ही है। जिला प्रशासन के द्वारा डीजल/पेट्रोल भरवाने का कार्य नहीं किया जाता है।

ऐसी सूचना प्राप्त हुई थी कि मेसर्स इम्पेक्ट ट्रेवल्स इंदौर के द्वारा इनोवा गाडियां रतलाम भिजवाई गई थी। इम्पेक्ट ट्रेवल्स इंदौर के द्वारा ही इन गाडियों में मेसर्स शक्ति फ्यूल्स पाईंट डोसीगांव रतलाम से डीजल भरवाया गया। यह गाडियां माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थी यह गाडियां अन्य प्रोटोकोल की थी। डीजल डलवाने के पश्चात कुछ दूरी पर जाकर गाडियां बंद हो गई।

सूचना प्राप्त होने पर जिला आपूर्ति अधिकारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं तहसीलदार आशीष उपाध्याय के द्वारा मेसर्स शक्ति फ्यूल्स पाईंट पहुंचकर जांच की गई। मेसर्स शक्ति फ्यूल्स पाईंट डोसीगांव के मालिक श्रीमती शक्ति बुंदेल पति हेमराज बुंदेल निवासी इंदौर है।

डीजल टैंक में था पानी मिश्रित

पम्प के डेंसिटी और स्टॉक की जांच की गई, जांच समय डीजल का विक्रय पश्चात शेष स्टॉक एवं डीप स्टॉक में अंतर 720 लीटर पाया गया, जो कि मान्य छूट सीमा + 4 % = 426 लीटर से अधिक पाया गया है। ऑटोमेशन डीस्प्ले में डीजल टैंक में वाटर डीप 6.63 cm तथा वाटर 197.43 लीटर होना प्रदर्शित हो रहे है जिससे स्पष्ट है कि डीजल टैंक में पानी मिश्रित हो रहा था।

अतः पम्प पर उपलब्ध पेट्रोल 5995 लीटर एवं डीजल 10657 लीटर जप्त किया गया। BPCL के सेल्स आफिसर भी पम्प पर जांच हेतु आये पम्प से डीजल के 3 सेम्पल लिये गये जो कि जांच हेतु BPCL लेब मांगलिया भेजे गये है। पम्प को विधिवत सील किया गया। मेसर्स शक्ति फ्यूल्स पाईंट डोसीगांव द्वारा अपमिश्रित डीजल सप्लाई की गई जो कि उसे नहीं करना था। अतः पम्प मालिक एवं संचालक के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र में एफआईआर क्रमांक 512/2025 दिनांक 27/06/2025 को दर्ज कराई गई है।

रतलाम एक्सप्रेस के 3 सवाल ?

  1. अगर आम आदमी के साथ ऐसा होता तो क्या पुलिस एवं प्रशासन इतनी तत्परता से कार्यवाही करता ?

  2. क्या जिले में संचालित पेट्रोल पंपो से नियमित रूप से चैकिंग हेतु सैंपल लिए जारहे है ?

  3. सैंपल की रिपोर्ट में मिलावट पाए जाने पर कितने पंप संचालकों पर कार्यवाही की गई और कितनो के नाम सार्वजनिक किए गए ?

गाड़ी में किसी भी प्रकार का फ्यूल भरवाते समय यह रखे सावधानी

पेट्रोल भरवाने के बाद बिल अनिवार्य रूप से लेवे व बिल में गाड़ी नंबर जरूर लिखवाए । मिलावट पाए जाने पर आपका बिल सबुत के रूप में काम आएगा। अगर आपकी गाड़ी में फ्यूल भरवाने के बाद खराब आती है और आपको मिलावट की आशंका लगती है तो कंपनी के सर्विस सेंटर पर फ्यूल टैंक खाली करवा कर उस मिलावटी फ्यूल को कैन में भरवा लेवे व इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो भी बना लेवे। जिला आपूर्ति अधिकारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी या तहसीलदार को मिलावटी फ्यूल की सबुत के साथ लिखित शिकायत करे व शिकायत की कॉपी पर रिसीविंग लेवे।

Tags :

S.P_RATLAM

Collector_Ratlam

CM_Rise_Concalve_2025

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें