Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

रतलाम में सौर क्रांति : हैक्साट्रॉन की 1700 करोड़ की मेगा एंट्री

Raj Kumar Luniya

Sat, Jan 3, 2026

​मध्य प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 'ग्रीन एनर्जी विजन' को एक बड़ी उड़ान देते हुए गुजरात की दिग्गज कंपनी हेक्साट्रॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने रतलाम में 1700 करोड़ रुपये के निवेश के साथ अपनी ऐतिहासिक दस्तक दी है। रतलाम निवेश क्षेत्र (IR) में कंपनी को 61 एकड़ भूमि आवंटित कर दी गई है, जहाँ सोलर मॉड्यूल, इन्वर्टर और अत्याधुनिक बैटरी सिस्टम के निर्माण की विशाल इकाई स्थापित की जाएगी।

​3000 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार : ​इस मेगा प्रोजेक्ट के आने से जिले में रोजगार की बड़ी लहर आने वाली है। अनुमान है कि इस इकाई से सीधे तौर पर 3000 युवाओं को तकनीकी और अर्ध-तकनीकी रोजगार प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त, परिवहन, पैकेजिंग और मेंटेनेंस जैसे क्षेत्रों में 5000 से 10,000 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। स्थानीय कौशल को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन उद्योग की जरूरतों के अनुरूप स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम भी चलाने की योजना बना रहा है।

आयात पर निर्भरता होगी कम : हेक्साट्रॉन की यह यूनिट केंद्र सरकार की ALMM (Approved List of Models and Manufacturers) के अनुरूप होगी। इसका मतलब है कि यहाँ बनने वाले उत्पादों का उपयोग बड़े सरकारी प्रोजेक्ट्स में किया जा सकेगा। 200 मेगावाट से अधिक की उत्पादन क्षमता वाली इस यूनिट का लक्ष्य 2026-27 तक उत्पादन शुरू करना है। यह कदम न केवल चीन जैसे देशों से आयात कम करेगा, बल्कि प्रधानमंत्री के 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को भी मजबूती देगा।

​दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का मिलेगा 'लॉजिस्टिक्स' लाभ : रतलाम निवेश क्षेत्र के 8-लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के समीप होने के कारण यह निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है। एमपीआईडीसी (MPIDC) के अनुसार, इस क्षेत्र में अब तक 12,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को मंजूरी मिल चुकी है।

राजेश राठौड़, कार्यकारी निदेशक, एमपीआईडीसी:

"हेक्साट्रॉन का निवेश रतलाम के औद्योगिक विकास में एक मील का पत्थर है। यह निवेश न केवल नवीकरणीय ऊर्जा का इकोसिस्टम बनाएगा, बल्कि रतलाम सहित आसपास के जिलों जैसे उज्जैन, मंदसौर और झाबुआ के विकास को भी नई गति देगा।"

​कंपनी का प्रोफाइल: हेक्साट्रॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड

  • स्थापना: 8 दिसंबर 2020 (कच्छ, गुजरात)

  • ट्रैक रिकॉर्ड: गुजरात में 100 मेगावाट के सौर प्रोजेक्ट्स (अमीरगढ़, चोरिवाड़, हिम्मतनगर) सफलतापूर्वक पूरे किए।

  • विशेषज्ञता: सोलर मॉड्यूल, फ्लोटिंग सोलर पार्क, हाइब्रिड सिस्टम और बैटरी स्टोरेज।

Tags :

सौर क्रांति

मेगा एंट्री

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें