Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

दूध की कीमतों पर प्रशासन का अंकुश : हर 4 माह में होगी दूध के दामों की समीक्षा

Raj Kumar Luniya

Fri, Jan 9, 2026

जिले में दूध के दामों को लेकर चल रहा गतिरोध गुरुवार को समाप्त हो गया। कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर मिशा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय लिया गया कि अब शहर में दूध 60 रुपये प्रति लीटर की दर से विक्रय किया जाएगा।

दामों में 2 रुपये की कटौती के निर्देश : बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती सिंह ने दुग्ध विक्रेताओं और पशुपालकों द्वारा हाल ही में की गई 4 रुपये की वृद्धि पर विस्तृत चर्चा की। सभी पक्षों को सुनने के बाद कलेक्टर ने निष्कर्ष निकाला कि 4 रुपये की एकमुश्त वृद्धि आम उपभोक्ताओं के लिए अधिक है। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए विक्रेताओं को वर्तमान वृद्धि में 2 रुपये की कमी करने के निर्देश दिए, जिसे सभी पक्षों ने आपसी सहमति से स्वीकार कर लिया।

अगली समीक्षा चार माह बाद : प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दुग्ध मूल्यों की वर्तमान स्थिति की पुनः समीक्षा आगामी चार माह बाद की जाएगी। बैठक में सांची दुग्ध संघ, पशुपालन विभाग और डीआरसीएस को निर्देशित किया गया कि वे उन ग्रामों को चिन्हित करें जहां दूध का उत्पादन अधिक है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ऐसे क्षेत्रों में नई दुग्ध समितियों का गठन कर उन्हें 'मिल्क रूट' से जोड़ा जाए ताकि पशुपालकों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी : इस महत्वपूर्ण बैठक में उपसंचालक पशुपालन, सांची दुग्ध संघ उज्जैन के प्रबंधक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, डीआरसीएस सहित बड़ी संख्या में दुग्ध विक्रेता एवं पशुपालक उपस्थित थे।

Tags :

Collector_Ratlam

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें