Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

एसडीएम ने ग्रामसभा के प्रस्ताव को नकारा : विधायक ने रात 2.30 बजे स्थापित की टंटिया मामा की प्रतिमा

Raj Kumar Luniya

Tue, Jan 20, 2026

सैलाना विधानसभा क्षेत्र के राजापुरा गांव में क्रांतिकारी जननायक टंटिया भील की प्रतिमा स्थापना को लेकर प्रशासन और स्थानीय विधायक के बीच बड़ा टकराव सामने आया है। एक ओर जहां एसडीएम ने ग्रामसभा के प्रस्ताव को नियमों के विरुद्ध बताकर अनुमति देने से इनकार कर दिया, वहीं विधायक कमलेश्वर डोडियार ने देर रात करीब 2:30 बजे स्वयं उपस्थित रहकर प्रतिमा स्थापित करवा दी।

प्रशासनिक अड़चन और पुलिस का डर : ग्रामीणों का कहना है कि वे राजापुरा गांव में प्रतिमा स्थापना हेतु ग्रामसभा का प्रस्ताव और अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेकर एसडीएम सैलाना के पास सूचना देने पहुंचे थे। आरोप है कि एसडीएम ने पेसा नियम 2022 का हवाला देते हुए ग्रामसभा की कार्यवाही को अवैध करार दिया और पुरातत्व विभाग समेत अन्य विभागों की एनओसी लाने की शर्त रख दी। इस दौरान ग्रामीणों को पुलिस कार्रवाई का डर भी दिखाया गया।

आधी रात को राजस्थान से पहुंची प्रतिमा : जैसे ही इस मामले की जानकारी विधायक कमलेश्वर डोडियार को लगी, उन्होंने कड़ा रुख अख्तियार किया। विधायक स्वयं ग्रामीणों के साथ राजस्थान के तलवाड़ा (बांसवाड़ा) पहुंचे और वहां से टंटिया भील की प्रतिमा लेकर देर रात राजापुरा गांव पहुंचे। भारी उत्साह के बीच रात करीब ढाई बजे प्रतिमा को उसके स्थान पर स्थापित किया गया।

पेसा कानून का अक्षरशः पालन करेंगे: विधायक : इस मौके पर विधायक डोडियार ने कहा, "अनुसूचित क्षेत्र में पेसा नियम का एक-एक अक्षर लागू किया जाएगा। हम क्षेत्रवासियों को कानूनी रूप से जागरूक करेंगे ताकि आदिवासी इलाकों में राजनीति से प्रेरित कर्मचारियों के हस्तक्षेप को खत्म किया जा सके।" उन्होंने स्पष्ट किया कि 25 जनवरी को प्रतिमा का भव्य अनावरण और जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

ये रहे मौजूद : प्रतिमा स्थापना के दौरान जिला पंचायत सदस्य शरद डोडियार, पूर्व सदस्य कविता भगोरा, ध्यानवीर डामोर (आदिवासी छात्र संगठन), मांगू सिंह सिंगाड (जयस भील एकता मिशन), कनीराम सिंगाड़, भुरजी, भानजी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें