Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

10 दुकानों पर केस दर्ज : अमानक पाए जाने वाले दुकानदारों में मचा हड़कंप

Raj Kumar Luniya

Fri, Jan 2, 2026

जिला कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह और नापतौल नियंत्रक, मध्य प्रदेश (भोपाल) के निर्देशों पर अमल करते हुए, नापतौल विभाग ने क्षेत्र में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए विशेष जांच अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सैलाना और धराड़ की विभिन्न दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं की जांच की गई।

​10 प्रतिष्ठानों पर दर्ज हुए प्रकरण जांच के दौरान कई दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण नियमानुसार सत्यापित नहीं पाए गए। साथ ही, विक्रय के लिए रखे गए पैकेज बंद वस्तुओं (अमानक पैकेजिंग) में भी भारी अनियमितताएं मिलीं। विधिक माप विज्ञान अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर निम्नलिखित 10 संस्थानों के विरुद्ध दण्डनीय अपराध के प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं :

  • ​सैलाना: अंशुल किराना स्टोर्स, जोधपुर स्वीट कार्नर, राज हार्डवेयर, बादशाह किराना, मुकेश ट्रेडर्स और मुल्ला अब्देअलि मुल्ला कालाभाई

  • ​धराड़: जय किसान फर्टिलाइजर, वेदान्त ऑटो मोबाइल, आशापुरा रेस्टोरेंट और पाटीदार रेस्टोरेंट

​3 तौल कांटे और अमानक सामग्री जब्त : नापतौल निरीक्षक भारत भूषण ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 3 इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों को मौके से जब्त किया गया है। इसके अलावा नियमों के विरुद्ध बेची जा रही अन्य पैकेज बंद वस्तुओं को भी विभाग ने अपने कब्जे में लिया है।

​कार्रवाई के दौरान श्री कैलाशचन्द्र शर्मा, गोतमलाल मईड़ा, मोहनलाल खैर और मयंक गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी उपभोक्ताओं को कम तोलने या अमानक वस्तुएं बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

कलेक्टर_रतलाम

नापतौल विभाग

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें