पंचायत उपचुनाव : 22 जुलाई को होगा मतदान, मतदान सामग्री लेकर बूथ पर पहुंचा मतदान दल
Raj Kumar Luniya
Mon, Jul 21, 2025
पंचायत उप निर्वाचन 2025 हेतु रतलाम जिले की जनपद पंचायत रतलाम की ग्राम पंचायत कलमोडा एवं कुआझागर, जनपद पंचायत पिपलौदा की ग्राम पंचायत मावता एवं जनपद पंचायत जावरा की ग्राम पंचायत नयानगर के वार्ड इस्लाम नगर वार्ड क्रमांक 13 के लिए 22 जुलाई 2025 को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मंगलवार को मतदान सम्पन्न होगा।

मतदान सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए आज मतदान दल मतदान केन्द्र पर पहुंच गए है। मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् मतदान केन्द्र पर केवल पंच पद के लिए मतगणना की जाएगी।
26 जुलाई 2025 को प्रातः 8 बजे सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकास खण्ड मुख्यालय पर ईव्हीएम से की जाने वाली मतो की गणना की जाएगी एवं 26 जुलाई 2025 को प्रातः 10ः30 बजे सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन