Breaking News
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून |

बाउंड्री वॉल विवाद : रिद्धि सिद्धि एवेन्यू रहवासी संस्था ने थाना प्रभारी को सौंपा शिकायती पत्र

Raj Kumar Luniya

Mon, Mar 9, 2026

शहर की रिद्धि सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी की बाउंड्री वॉल को अवैध रूप से तोड़े जाने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। कॉलोनी की रहवासी सहकारी संस्था ने इस संबंध में पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र (सैलाना रोड) को एक लिखित शिकायत सौंपकर संबंधित कॉलोनाइजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पूरा मामला : संस्था द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, रिद्धि सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी के अंतिम छोर पर स्थित दो बाउंड्री वॉल को 'शुभम समृद्धि' कॉलोनी के कॉलोनाइजर द्वारा बिना किसी अनुमति और अवैध तरीके से तोड़ दिया गया है। रहवासियों का आरोप है कि मेसर्स शुभम कंस्ट्रक्शन ने नियमों को ताक पर रखकर इस कृत्य को अंजाम दिया है।

सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता : शिकायती पत्र में यह स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि दीवार टूटने के कारण कॉलोनी की सुरक्षा पूरी तरह से समाप्त हो गई है। रहवासियों का कहना है कि इसके चलते कॉलोनी में आपराधिक गतिविधियां बढ़ने की आशंका है, जिससे स्थानीय लोग भयभीत हैं। साथ ही, इससे पूरी कॉलोनी समिति और वहां रहने वाले परिवारों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

कार्रवाई की मांग : कॉलोनी के अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा, सचिव प्रविन्द्र जारवाल और अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर युक्त इस पत्र के माध्यम से थाना प्रभारी से निवेदन किया गया है कि मामले का संज्ञान लेकर संबंधित कॉलोनाइजर के विरुद्ध वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाए। रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे अपनी सुरक्षा के लिए आगे के विकल्पों पर विचार करेंगे।

Tags :

नगर_निगम_रतलाम

कलेक्टर_रतलाम

रतलाम_पुलिस

एसपी_रतलाम

बाउंड्री वॉल विवाद

रिद्धि सिद्धि एवेन्यू

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें