Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

जिला स्तरीय NCORD समिति की बैठक सम्पन्न : नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सख्त कार्यवाही करें : कलेक्टर

Raj Kumar Luniya

Sat, May 31, 2025

रतलाम 30 मई 2025/ नशीले पदार्थो की तस्करी रोकने एवं प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की रोकथाम के लिए आज शुक्रवार को कलेक्टर सभाकक्ष में जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक कलेक्टर श्री राजेश बाथम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एसपी अमित कुमार, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, ड्रग इंस्पेक्टर श्री अजय ठाकुर सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री बाथम ने अधीक्षक केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो से अफीम के उत्पादन से संबंधित जानकारी ली जिसमें अफीम के पौधे उगाने के लिए जारी पट्टे एवं उत्पादन की पद्धति का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जोनल डायरेक्टर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो इंदौर से उनके द्वारा नियंत्रण के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी चाही गई। वन मंडल अधिकारी रतलाम से वनों में अवैध तरीके से अफीम के उत्पादन होने की संभावना पर उसकी निगरानी रखने ड्रग, डोडा चुरा आदि नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

तस्करों को पकड़ने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों/अतिसंवेदनशील स्थानों की पहचान करने तथा निगरानी करने के निर्देश दिए। औषधि निरीक्षक रतलाम को निर्देशित किया गया कि नशीले पदार्थो के अवैध व्यवसाय को रोकने के लिए साइकोट्रोपिक दवाओं की बिक्री और खरीद पर निगरानी, मेडिकल स्टोर्स द्वारा प्रिस्क्रिप्शन के बिना दवाओं की अवैध बिक्री पर निगरानी कर औषधि दवा/पर्चे वाली दवाओं से संबंधित लेन देन की ट्रैकिंग करें। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि एविल इंजेक्शन का दुरूपयोग नशे के लिए किया जाता है इस पर निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई की जाए।

एनडीपीएस विषय से निपटने वाले विभाग के अधिकारियों, आबकारी विभाग/कोरियर पार्सल अधिकारियों को एनडीपीएस मामलों पर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। बैठक में सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग को नशा मुक्ति केंद्र खोलने, एवं उनकी रेगुलर मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया। जिला आबकारी अधिकारी जिला रतलाम को निर्देशित किया गया की डोडा चूरा को नियमानुसार विनष्टीकरण  की कार्यवाही की जाए।

शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों को स्कूल/कालेजों में नशा मुक्ति अभियान चलाए जाने, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के दुष्प्रभाव विद्यार्थियों को समझाने, स्कूल/कॉलेज परिसर में और आस-पास नशा विरोधी होर्डिंग/बैनर लगाने, रैली, नुक्कड़ नाटक, मैराथन जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

Tags :

रतलाम_कलेक्ट्रेट

NCORD

Meeting

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें