Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: 20 लाख रु की लागत से विभिन्न कार्यो के भूमिपूजन व लोकार्पण

admin

Sat, Feb 11, 2023

रतलाम 11 फरवरी 2023/ आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके, इसके लिए प्रदेश शासन तत्परता से कार्य कर रहा है। करोड़ो के विकास कार्य आमजन की सुविधाओ के लिए किए गए है।

उक्त विचार विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने विकास यात्रा के दौरान जावरा विकासखण्ड के ग्राम मरम्या, असावती व शक्करखेड़ी में आयोजित कार्यक्रमो में व्यक्त किये। इस दौरान जावरा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी हेमराज हाड़ा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री हरिओम शाह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री गोपाल सिंह, श्री बालाराम पाटीदार, जनपद सदस्य श्री नागूलाल धनगर, श्री मुकेश बग्गड़, श्री जितेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि साथ थे।

कार्यक्रम में प्रारंभ में जनपद सीईओ श्री हेमेंद्र गोविल ने विकास यात्रा व ग्राम की जानकारी से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हितलाभ वितरण भी किया गया। इन आयोजनों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई तथा ग्राम के हितग्राहियों की जानकारी दी गई।

विधायक डॉ. पांडेय ने ग्राम मरम्या व कुम्हारी में विद्युत वितरण एवं राजस्व बंदोबस्त की गड़बड़ी को सुधारने के निर्देश दिए गए। खेल मैदान का भी सीमांकन करने के लिए निर्देशित किया गया। ग्राम असावती में गेहूं तुलाई केंद्र बनाए जाने की मांग पर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। इन ग्रामो में प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वेक्षण किये जाने के लिए भी कहा। डॉ. पांडेय ने इन ग्रामो में लगभग 20 लाख रु की लागत से विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। इस अवसर पर सरपंच श्री दशरथ सिंह भाटी, श्री नरेंद्र सिंह डोडिया, श्री अर्जुन शर्मा, श्री मुनीम, श्री राजेन्द्र सिंह देवड़ा, श्री नाथूलाल शर्मा, श्री प्रकाश जैन के अलावा जिला खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें