Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: कलेक्टर श्री बाथम ने बालिका एवं बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया

admin

Mon, Aug 12, 2024

रतलाम 12 अगस्त 2024/कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने सोमवार को रतलाम में निवेदिता बालिका गृह तथा बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शृंगार श्रीवास्तव, महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा भी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री बाथम ने बालिका गृह पहुंचकर उपस्थित बालिकाओं से चर्चा की उनको मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की, प्राप्त सुविधाओं के संबंध में बालिकाओं ने संतुष्टि प्रकट की। कलेक्टर द्वारा बालिकाओ की पढ़ाई लिखाई के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई इस दौरान स्कूल जाने वाली बालिकाओं ने साइकिल की मांग कलेक्टर से की कलेक्टर ने तत्काल उपस्थित अधिकारी को निर्देशित करते हुए बालिकाओं से कहा कि एक सप्ताह में साइकिल उपलब्ध करा दी जाएगी। एक बालिका ने चॉकलेट की मांग की कलेक्टर ने महिला बाल विकास अधिकारी को सभी बालिकाओं को तत्काल चॉकलेट देने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान बालिकाओं द्वारा रक्षाबंधन त्यौहार के उपलक्ष में बनाई जा रही राखियो का अवलोकन भी कलेक्टर ने किया और बालिकाओं की सराहना की।

कलेक्टर द्वारा बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण करते हुए बालक को द्वारा पढ़ाई लिखाई तथा अन्य कौशल उन्नयन कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। कलेक्टर ने भोजन गुणवत्ता के बारे में पूछताछ की बालको द्वारा संतुष्टि जाहिर की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें