Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: रतलाम का गोल्ड काॅम्प्लेक्स पूरे देश में पहचाना जाएगा - विधायक काश्यप

admin

Wed, Feb 15, 2023
रतलाम। बदलते मौसम के बीच एक बार फिर से दिन के समय तेज गर्मी अब चुभने लगी है। ऐसे में भरी दोपहर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि और शासन प्रशासन के नुमाइंदे गली-गली, मोहल्ले में घूम रहे है और एक स्थान पर एकत्र होकर कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरण कर रहे हैं। लंबे समय से शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए कतार में खड़े लोगों को जब अपने क्षेत्र में ही आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से लाभ मिलने लगा है तो उनके चेहरे की खुशी अलग ही छलक रही है। इसी क्रम में बुधवार को विकास यात्रा शहर के वार्ड क्रमांक 35, 39, 40 एवं 49 में पहुंची। यात्रा में शहर सराय से विधायक चेतन्य काश्यप भी शामिल हुए और कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चलकर लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। यात्रा जब धानमंडी पहुंची तो यहां अन्य वार्डो से आई यात्रा के साथ महापौर प्रहलाद पटेल और नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित पार्टी के अन्य पार्षद, नेता व कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी उपस्थित रहे। यहां से सभी एक साथ पूर्णेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुरूआत कन्या पूजन से की गई। इसके बाद वार्ड क्रमांक 35 में उर्दू स्कूल के पास डामरीकरण व वार्ड क्रमांक 40 के नागरवास में सीसी रोड का भूमि पूजन किया गया। मुख्य समारोह के दौरान विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि पैलेस रोड और नगर निगम के सामने जो गोल्ड काॅम्प्लेक्स बन रहा है, यह रतलाम की दिशा और दशा दोनों बदलेगा। इसमें 400 से 500 शोरूम आएंगे। इसके माध्यम से तीन हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे व्यापार-वृद्धि और रोजगार के अवसर भी बढे़गे। इसका निर्माण नए महानगर की परिकल्पना है, यह स्वर्ण व्यवसाय के लिए मालवा ही नहीं पूरे देश का सबसे बड़ा और सर्व सुविधायुक्त माॅल बनेगा। विधायक श्री काश्यप ने कहा कि पैलेस रोड की यह सड़क ढ़ाई करोड़ की सड़क नहीं है, यह रतलाम की पहचान है, पैलेस रोड और उसका द्वार यह हमारे रतलाम नगर की पहचान और रतलाम का गौरव है और उसे बढ़ाने के लिए व्यवस्थित तरीके से काम किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें