: पुलिस ने 17 वर्षीय बालिका को रेस्क्यू कर दो महिलाओ को किया गिरफ्तार
Sun, Mar 19, 2023
थाना रिंगनोद के ग्राम परवलिया में नाबालिक बालिका से अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना मिलने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जावरा श्री रविन्द्र बिलवाल के मार्गदर्शन में थाना ताल, पिपलौदा, रिंगनोद एवं औ.क्षे. जावरा की टीम गठित की गई । उक्त गठित टीम तथा एनजीओ के द्वारा ग्राम परवलिया से 17 वर्षीय नाबालिक बालिका से ग्राहको से रुपये लेकर अनैतिक देह व्यापार करवाते घटना की पुष्टि होने पर बालिका को बरामद किया गया तथा आरोपियों के कब्जे से संदेहास्पद वस्तुएं बरामद की गई ।
उक्त घटना में नाबालिक बालिका से अनैतिक देह व्यापार करवाने वाली महिलाओ के विरुद्ध थाना रिगंनोद पर अपराध क्रमांक 79/2023 धारा 372 भादवि व 3,5,6,7 अनैतिक व्यापार निवारण अधि. 1956 व 3/17 POCSO ACT का दर्ज किया गया तथा बरामद नाबालिक बालिका को बाल कल्याण (CWC) के माध्यम से संरक्षण प्रदान करवाया गया है । अपराध घटित करने वाली महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय जावरा प्रस्तुत किया गया है जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया है ।
पुलिस द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों पर अकुंश लगाने हेतु लगातार जानकारी निकाली जाकर कार्यवाही की जा रही है। जिससे कि अनैतिक देहव्यापार व मानव तस्करी से जुडे लोगों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही संपादित कर दंडित करवाया जा सके तथा इस प्रकार के गंभीर शोषण की शिकार नाबालिक बालिकाओं का पुनरुस्थापन करते हुये नया जीवन प्रदाय किया जा सके ।
गिरफ्तार आरोपी
- संतोषबाई एवं महक भाटी को गिरफ्तार किया गया है।
कार्यवाही में सराहनीय भूमिका
- निरी. रेवलसिंह बरड़े थाना पिपलौदा, उनि. नागेश यादव थाना प्रभारी ताल, उनि कन्हैया अवस्या चोकी प्रभारी खारवाकला, उनि शीना खान थाना ताल, उनि प्रियंका चौहान थाना औ.क्षे.जावरा, उप निरीक्षक जेसी कुमावत, आर. 470 लोकपालसिंह, आर. 981 जितेन्द्र व्यास, आर. 278 कमल, म.आर. 1169 इन्द्रा जैन थाना रिगंनोद की सराहनीय भूमिका रही ।
: सराफा व्यापारी के साथ रावटी में हुई लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश
Tue, Mar 14, 2023
घटना विवरण दिनांक 27.02.2023 को फरियादी सत्यनारायण पिता लक्ष्मीनारायण सोनी निवासी नामली द्वारा रिपोर्ट किया कि रावटी से रतलाम जाते समय उमर घाटा पर दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों द्वारा रोककर लड से वार कर दो चाँदी के कड़े व एक जोड़ चाँदी की पायजेब तथा नगदी : 50,000/- रुपये एवं थियो कम्पनी का स्क्रीनटच मोबाईल लुट करना बताया। जिस पर थाना रावटी पर अपराध क्र. 58/243 बारा 394,34 भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की शिघ्र पतारसी तरी हेतु अति पुलिस अधीक्षक रतलाम सुनील कुमार पाटीदार के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी सैलाना ईडला चैर्य, एसटीआपी रतलाम ग्रामीण संदीप कुमार निंगवाल के नेतृत्व में प्रकरण में माल मुल्जिम की पतारसी हेतु विशेष टीम मति की गई टीम द्वारा माल मुल्जिम की लगातार पतार के अथक प्रयास कर तकनीकी आधार पर व मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही रमेश पिता रामचन्द्र वसुनिया निवास ग्राम छालकिया थाना कोतवाली झाबुआ एवं दिनेश पिता झितरा गुण्डिया निवासी नेगड़िया थाना कल्याणपुरा जिल झाबुआ से मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर अपने साथी देवीसिंह पिता रामचन्द्र चरपोटा निवासी आड़ापथ था रावटी व अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया जाये पियों से पूछताछ करते देवीसिंह पि रामचन्द्र चरपोटा निवासी आड़ापथ व इसके साथी द्वारा घटना हेतु टारगेट को सिलेक्ट कर रमेश एवं दिनेश को खबर गई। प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपिगणों से लुटा गया मश्रुका एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलें जम की गई।
जप्त मश्रूका
दो चाँदी के कड़े कीमती - 35000/-रु.
दो चाँदी के पायजेब कीमती 5000/-रु
नगदी राशि 70,000/- रु.
घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की पल्सर मो.गाव एक डिलक्स मो.सा. कीमती 150000/-रू.
एक विवो कम्पनी का मोबाईल किमती 20,000/- रूपये
गिरफ्तार आरोपिगण-
रमेश पिता रामचन्द्र वसुनिया उम्र 40 साल निवासी ग्राम छालकिया थाना कोतवाली झाबुआ 2. दिनेश पिता तिरा गुण्डिया उम्र 23 साधाना कल्याणपुरा जिला झाबुआ
देवीसिंह पिता रामचन्द्र चरपोटा उम्र 38 साल निवासी आडापथ थाना रावटी
सराहनीय भूमिका- उपरोक्त लूट की घटना की पतारसी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक पी. आर. डावरे थाना
प्रभारी रावटी, उनि अमित शर्मा थाना प्रभारी शिवगढ, उनि रामसिंह खपेड, उनि जितेन्द्र चैहान प्रभारी सायबर सेल, सउनि विनोद कटारा, प्रआर.राहुल जाट (थाना नामली), प्रआर. शैलेन्द्रसिंह सोलंकी (थाना सरवन), हिमांशु यादव (थाना डीडी नगर), प्रआर मनीष ओझा, प्रआर. आतिश धानक, प्रआर. मनमोहन शर्मा (सायबर सेल), आर. विभुल भावसार (सायबर सेल), आर. महेश मईडा, आर रवि चंदेल, आर. शिवराम मौर्य, आर. अनिल अमलियार, आर. दैवेन्द्र गामड, आर. शादाब बेग,आर.देवेन्द्र शर्मा, सैनिक राहुल, की महत्वपूर्ण भूमिका रही, टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक एवेन्य द्वारा 10 हजार रूपये के नगद पुरस्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई।
: सैलाना पुलिस को मिली बडी सफलता जिला बदर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Mon, Mar 6, 2023
घटनाः दिनांक 05-03.2023 को उनि मनोज पाटीदार द्वारा कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की अनावेदक सन्नी को श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय रतलाम के आदेश क्रमांक प्र.क्र.- 138/आर-1/ डी.एम./2023 रतलाम, दिनांक 16.02.2023 के पालन में म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) व (ख) के तहत् जिला बदर 12 माह के लिए किया गया था जिसके पालन में दिनाक 21.02.2023 को जिले से बाहर छोडागया था जो अनावेदक के विरूद्ध अपराध क्र. 57/2023धारा 14 म. प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का पंजीबद्द कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय जे.एम.एफ.सी. सैलाना में पेश किया। जहाँ से आरोपी को उप जेल सैलाना में जेल दाखिल किया।