: आलोट पुलिस द्वारा जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर आरोपी को किया गिरफ्तार
Sun, Apr 2, 2023
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भापुसे) व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम सुनील पाटीदार(रापुसे) के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी (रापुसे) के निर्देशन में थाना प्रभारी आलोट श्री शिव मंगल सिंह सेंगर की टीम को आज दिनांक 01.04.2023 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुयी की शेरपुर खुर्द का रहने वाला भरतलाल पिता मोहनलाल धाकड जो कि जिलाबदर है ग्राम शेरपुर मे तिराहे पर खडा है ।
मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुये माननीय जिलाधीश महोदय के आदेशक्र.135/आर-1/डी.एम./2023 रतलाम दिनांक 16.02.2023 से रतलाम एवं सीमावर्ती जिले उज्जैन ,आगर,धार ,झाबुआ व मंदसौर की राजस्व सीमा से एक वर्ष की काल अवधि के लिये बाहर चले जाना का आदेश पारित किया था जिसका उल्लंघन करने पर भरतलाल पिता मोहनलाल जाति धाकड उम्र 37 साल निवासी ग्राम शेरपुरखुर्द को म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14.15 के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय आलोट पेश किया जाकर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी करने पर आरोपी को जिला जेल रतलाम भेजा गया ।
गिरफ्तारी आरोपी
:
भरतलाल पिता मोहनलाल जाति धाकड़ उम्र 37 वर्ष निवासी शेरपुर खुर्द
आपराधिक रिकार्ड
:
उक्त आरोपी के विरुद्ध मारपीट करने सहित अन्य धाराओं के कुल 08 प्रकरण दर्ज है ।
सराहनीय कार्य :
निरीक्षक शिवमंगल सिंह सेंगर, उनि जोरावरसिंह, आर.विक्रम चौधरी, राजेश चौधरी शक्तिपालसिह सिसोदिया ,राधेश्याम चौहान
: दीनदयाल नगर पुलिस ने आरोपीयो को 70 लीटर अवैध शराब एवं कार के साथ किया गिरफ्तार
Sun, Apr 2, 2023
थाना दीनदयाल नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री करने वालो के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
: पुलिस अधीक्षक रतलाम
श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिये जिले के समस्त थाना प्रभारियो एवं पुलिस महकमे को दिये गये निर्देशानुसार थाना दीनदयाल नगर रतलाम पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये अवैध शराब के 04 प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपीयो के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक रतलाम
श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील पाटीदार एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई, हाट रोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश सस्तिया एवं उनकी टीम द्वारा पैदल भ्रमण कर अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही के दौरान मुखबीर सुचना पर गायत्री टाकीज रोड पर कार क्रंमाक
MP-
09-
AC-
7002 को रोककर चैक करते कार की पीछे की सीट व पैरदान पर 07 पैटी पावर कूल कम्पनी की बीयर शराब के कार्टून सीलबंद हालात में मिले।
उक्त कार्टून को चेक करते प्रत्येक में 12-12 बीयर प्रत्येक बोतल में 650-650 एम.एल. बीयर भरी हुई थी जिसे जप्त कर कार चालक आरोपी शुभम परिहार पिता लोकेश परिहार उम्र 22 साल निवासी तिरुपती नगर हनुमान मंदिर के पीछे रतलाम को गिरफ्तार कर आरोपी शुभम परिहार के विरुद्ध थाना डीडीनगर रतलाम पर अपराध क्रमांक 189/23 धारा-34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। इसी प्रकार दीनदयाल नगर थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 03 अन्य प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियो के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
जप्त अवैध शराब
: 1. कुल 54.6 बल्क लीटर बीयर शराब मय कार क्र-
MP-
09-
AC-
7002 कुल कीमती 310500 रुपये ।
2.अन्य तीन प्रकरणो मे कुल 15.9 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 5250/- रुपये ।
सराहनिय भुमिका
: अवैध शराब के विरुद्ध उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दीनदयाल नगर निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई, उनि.मुकेश सस्तिया चौकी प्रभारी हाट रोड़, सउनि.के.के.पटेल, प्र.आर. 447 हिमांशु यादव, प्र.आर.568 हेमेन्द्रसिंह,प्र.आर.562 जितेन्द्रसिंह गौर,प्र.आर.589 अंकलेश्वर पाटीदार, प्र.आर.24 जगदीश,प्र.आर.338 नवीन पटेल, आर.962 राकेश दांगी,आर.495 गोपाल आँजना,आर.738 मनोहर,आर.900 राणाप्रताप,सैनिक शादा ब की सराहनीय भूमिका रही।
: ताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता आरोपी के कब्जे से मिला हथियार
Sun, Apr 2, 2023
जिला रतलाम मे अवैध आग्नेय शस्त्रो के धरपकड़ अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशानुसार श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनिल कुमार पाटीदार एवं एसडीओपी आलोट सुश्री शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन मे दिनांक 31.03.2023 को थाना ताल पुलिस को मुखबीर द्वारा अवैध आग्नेय हथियारो की जानकारी प्राप्त होने पर टीम बनाकर मुखबीर सुचना पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान मरमिया खेडी रोड पुलिया के पास आरोपी राजेश उर्फ राजा पिता नानालाल माली उम्र
20
साल निवासी खारोल मोहल्ला ताल के कब्जे से एक देशी
12
बोर कट्टा एक नाल का व एक जिंदा राउण्ड जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया व आरोपी के विरुद्ध थाना ताल पर अप क्र 121/2023 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवचना मे लिया गया। अवैध आग्नेय हथियार के साथ गिरफ्तार शुदा उक्त आरोपी राजेश उर्फ राजा से जप्त देशी कट्टे के सम्बंध मे पुछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी के नाम :
राजेश उर्फ राजा पिता नानालाल माली उम्र
20
साल निवासी खारोल मोहल्ला ताल।
जप्त सामग्री :
एक
12
बोर का देशी कट्टा एक नाल का व एक जिंदा कारतूस किमती करीब 5000 रुपये ।
सराहनीय योगदान :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ताल उप-निरीक्षक नागेश यादव, सउनि पंकज भम्भोरिया, आर 810 कमलेश पाण्डे, आर 490 दीपक पाटीदार, आर 964 ओम प्रकाश गुर्जर की मुख्य भूमिका रही।