Breaking News
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून |

97 ने सुनाई पीड़ा : सीमांकन और बीमा राशि के अटके मामलों पर तहसीलदार तलब

Raj Kumar Luniya

Tue, Feb 10, 2026

कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एक नई पहल देखने को मिली। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने समय-सीमा से बाहर हो चुके (लंबित) आवेदनों पर कड़ा रुख अपनाते हुए अपने कक्ष में विभाग प्रमुखों की मौजूदगी में आवेदकों से सीधी चर्चा की। उन्होंने 25 ऐसे प्रकरणों की सुनवाई की जो लंबे समय से अटके हुए थे और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

कुल 97 आवेदनों पर हुई सुनवाई

​कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित मुख्य जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ सुश्री वैशाली जैन ने आमजन की समस्याओं को सुना। आज कुल 97 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के लिए समय-सीमा तय कर संबंधित विभागों को सौंपा गया है।

सीमांकन और बीमा राशि के मामले छाए रहे

​जनसुनवाई में राजस्व और बीमा से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं:

  • जावरा और पिपलौदा: विवेकानंद कॉलोनी (जावरा) के बालचन्द्र सैनी व विष्णु हरोर और ग्राम हरियाखेड़ा के राधेश्याम परमार ने पटवारी द्वारा सीमांकन न किए जाने की शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को तत्काल नाप-जोख के निर्देश दिए।

  • फसल बीमा: ग्राम शेरपुर के धनपाल सिंह ने शिकायत की कि वर्ष 2023-24 का प्रीमियम जमा होने के बावजूद बैंक से बीमा राशि खाते में नहीं आई है।

  • श्रमिक सहायता: आलोट के आरिफ खान ने अपनी दिवंगत माता (असंगठित श्रमिक) के मृत्यु उपरांत मिलने वाले लाभ न मिलने की गुहार लगाई, जिस पर श्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया।

  • वेतनमान: दीनदयाल नगर निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी रामेश्वर कसारा ने 2014 से रुके हुए तृतीय समयमान वेतनमान दिलाने हेतु आवेदन दिया।

Tags :

जन_सुनवाई

जन_समस्या

कलेक्टर_रतलाम

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें