Breaking News
पंचायत चुनाव की तैयारी : BAP ने घोषित की कार्यकारणी, कांग्रेस को लगा झटका | मप्र में हिन्दू महासभा ने कसी कमर : संगठन की मजबूती के लिए नई नियुक्तियों का ऐलान | पहली बार होगा पुरुष चंटिया रास : पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले का भव्य आगाज | पुलिस की बड़ी कामयाबी : 20 लाख के 100 गुम मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाए | दिव्यदृष्टि कलाकारों की सुरमयी शाम : शारीरिक अक्षमता को प्रतिभा से दी मात | गैस एजेंसियों पर बढ़ता दबाव : डीलरों ने कहा हालात ऐसे रहे तो लगाना पड़ेगा शटर | रातभर चली पुलिस की कांबिंग गश्त : 42 स्थायी व 78 गिरफ्तारी वारंट तामील | पुलिस-नगर निगम का संयुक्त अभियान : सड़क से हटाया अतिक्रमण, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई | नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस : 16.50 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | शिवनगर में 14 लाख से बनेगी सीसी रोड : 7 लाख से तैयार होंगे शौचालय व स्नानगृह | पंचायत चुनाव की तैयारी : BAP ने घोषित की कार्यकारणी, कांग्रेस को लगा झटका | मप्र में हिन्दू महासभा ने कसी कमर : संगठन की मजबूती के लिए नई नियुक्तियों का ऐलान | पहली बार होगा पुरुष चंटिया रास : पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले का भव्य आगाज | पुलिस की बड़ी कामयाबी : 20 लाख के 100 गुम मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाए | दिव्यदृष्टि कलाकारों की सुरमयी शाम : शारीरिक अक्षमता को प्रतिभा से दी मात | गैस एजेंसियों पर बढ़ता दबाव : डीलरों ने कहा हालात ऐसे रहे तो लगाना पड़ेगा शटर | रातभर चली पुलिस की कांबिंग गश्त : 42 स्थायी व 78 गिरफ्तारी वारंट तामील | पुलिस-नगर निगम का संयुक्त अभियान : सड़क से हटाया अतिक्रमण, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई | नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस : 16.50 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | शिवनगर में 14 लाख से बनेगी सीसी रोड : 7 लाख से तैयार होंगे शौचालय व स्नानगृह |

ठेकेदार और इंजीनियर की साठगांठ : मासूम का पैर टूटने के बाद भी आधा अधूरा निर्माण

Raj Kumar Luniya

Wed, Feb 4, 2026

शहर के वार्ड क्रमांक 43 स्थित मोतीपूज्य जैन मंदिर के पास वाली तंग गली में नगर निगम के जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ महापौर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद शुरू किया गया नाली निर्माण कार्य भ्रष्टाचार और आपसी साठगांठ की भेंट चढ़ गया है। ठेकेदार ने अपनी मनमानी करते हुए काम को आधा-अधूरा ही छोड़ दिया है, जिससे क्षेत्रवासी जानलेवा खतरों के बीच नरकीय जीवन को मजबूर हैं।

​मासूम की चोट भी नहीं जगा पाई सिस्टम को : गौरतलब है कि इसी गली में खुली नाली के कारण एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची गिर गई थी, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इस गंभीर हादसे के बाद रहवासी अभिनव गेलड़ा द्वारा महापौर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। निगम प्रशासन ने दबाव में आकर पिछले महीने निर्माण कार्य तो शुरू करवाया, लेकिन ठेकेदार ने गली के पिछले हिस्से की नालियों को निर्माण किए बिना ही खुला छोड़ दिया।

इंजीनियर शिवम गुप्ता ने नहीं उठाया फोन : जब इस अधूरे निर्माण और जनता की परेशानी के संबंध में जानकारी लेने के लिए जिम्मेदार इंजीनियर शिवम गुप्ता को फोन लगाया गया, तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। अधिकारी का यह रवैया स्पष्ट करता है कि ठेकेदार और विभाग के बीच सहमति बनी हुई है। रहवासियों का सीधा आरोप है कि इंजीनियर और ठेकेदार की आपसी साठगांठ के चलते ही आधा अधूरा निर्माण किया गया है, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग और जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ हुआ है।

​अंधेरे में और बढ़ जाता है खतरा : मोतीपूज्य जैन मंदिर के पास वाली इस तंग गली में रात के समय अंधेरा रहता है। ऐसे में खुली नालियां व सड़क के मध्य लेवल से उपर बने चैंबर से राहगीरों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मार्ग मौत का कुआं बन गया हैं।

रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अधूरे निर्माण को पूरा कर नालियों को कवर नहीं किया गया और सड़क के मध्य बने चेंबर को लेवल में नहीं किया गया तो वे इस गंभीर अनियमितता के खिलाफ नगर निगम में प्रदर्शन करेंगे।

Tags :

कैबिनेट_मंत्री

चेतन्य_काश्यप

नगर_निगम_रतलाम

महापौर_रतलाम

प्रहलाद_पटेल

कलेक्टर_रतलाम

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें