: म.प्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री काश्यप ने किया पदभार ग्रहण
Mon, Jan 1, 2024
रतलाम 1 जनवरी 2024 ।
प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भोपाल स्थित मंत्रालय में सोमवार दोपहर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर रतलाम से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा के नेतृत्व में पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्री काश्यप को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।पदभार ग्रहण करने से पूर्व श्री काश्यप ने विधि-विधान से मंत्रालय कक्ष में पूजा-अर्चना की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मंत्रालय एवं इसके कामकाज की जानकारी प्राप्त की। बाद में भाजपा नेताओं ने श्री काश्यप का स्वागत-अभिनंदन किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा के साथ जिला युवा संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, राकेश नागर, दशरथ पाटीदार, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, गोविंद काकानी, भाजयुमों जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, विशाल शर्मा, पप्पु पुरोहित, रामु डाबी, अक्षय संघवी, योगेश पापटवाल, राजू सोनी ,परमानंद योगी, रजनीश गोयल, राजेश माहेश्वरी, नंदकिशोर पंवार ,हेमंत राहोरी, सुभेन्द्र गुर्जर, धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा, कमल सिलावट, पीरूलाल, महिला मोर्चा सदस्य अनिता कटारिया, आईटी सेल प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल, नितिन तिवारी, संजय कसेरा, लघु उद्योग भारती के संदीप व्यास, मुकेश जैन, नितिन लोढा, अनुज शर्मा, विजय कसेरा, श्रीकांत डोसी, सुदीप पटेल, निलेश पटेल ,अनिल पोरवाल आदि ने स्वागत किया | शैलेन्द्र मानावत, निर्मल लुनिया, सुशील जैन, अरविन्द मानावत, प्रदीप गोलछा, शैलेन्द्र सुरेका, आदित्य बोहरा आदि उपस्थित रहे।
: उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा का रतलाम के जावरा में भ्रमण कार्यक्रम
Wed, Dec 27, 2023
रतलाम 27 दिसम्बर 2023/
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा 28 दिसम्बर को जिले के जावरा आयेंगे। भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार श्री देवडा 28 दिसम्बर को प्रातः 11.00 बजे जावरा आएंगे यहां स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दोपहर 11.30 बजे मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
: विधायक काश्यप ने फिर वेतन-भत्तों एवं पेंशन का समर्पण किया : Video
Fri, Dec 22, 2023
रतलाम/ भोपाल 21 दिसंबर
।
रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने गुरूवार को राज्य विधानसभा में वेतन-भत्ते एवं पेंशन के समर्पण की घोषणा की। वे 2014 से लगातार विधायक है। इसी अवधि से वे वेतन भत्ते ग्रहण नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे राजनीति में जनसेवा के लिये आये हैं। राजनीति उनके लिये साध्य नहीं, सिर्फ जनसेवा का साधन मात्र है। राष्ट्रसेवा और जनसेवा उनका ध्येय है। वे किशोर अवस्था से ही समाज सेवा के कार्यों में अग्रसर है तथा अनेक सेवा प्रकल्पों का संचालन कर रहे हैं।
श्री काश्यप का कहना है कि ईश्वर ने उन्हें इस योग्य बनाया है कि वे जनसेवा में थोड़ा सा अवदान कर सकें। इसी तारतम्य में उन्होंने विधायक के रूप में प्राप्त होने वाले वेतन-भत्तों एवं पेंशन नहीं लेने का निश्चय किया है। 14 वीं एवं 15 वीं विधानसभा में भी उन्होंने वेतन-भत्ते ग्रहण नहीं किए थे ।
अपनी घोषणा में उन्होंने उल्लेख किया है कि वे चाहते हैं कि उन्हें प्राप्त होने वाले वेतन-भत्तों की राशि का राज्यकोष से ही आहरण नहीं हो, ताकि उस राशि का सदुपयोग प्रदेश के विकास और जनहित के कार्यों में हो सके।
https://youtu.be/Hnc8wbClsgI?si=39cuJ0PnvOEvcwHV