Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई

Raj Kumar Luniya

Wed, Jul 22, 2026

शहर के न्यू रोड पर संचालित प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान 'अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट' ने Re-NEET 2026 की परीक्षा में एक बार फिर अपनी सफलता का परचम लहराया है। 16 जुलाई की देर रात घोषित हुए परीक्षा परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है।

​संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट से कुल 325 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा दी थी। इनमें से 300 से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा क्वालिफाई कर संस्थान का नाम रोशन किया है। सबसे खास बात यह रही कि 150 से ज्यादा विद्यार्थियों ने इस परीक्षा के माध्यम से अपना डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर लिया है, वहीं 15 से अधिक ऐसे होनहार छात्र हैं जिन्होंने अपनी 12वीं बोर्ड परीक्षा के साथ ही देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में अपनी सीट पक्की कर ली है।

​चयनित छात्र और उनके अंक: संस्थान के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में राजवीर सिंह सोलंकी (594 अंक), अर्जुन पाटीदार (581 अंक), पुष्कर कनौजिया (564 अंक), जयवर्धन सिंह (531 अंक) और स्वस्ति पांडे (531 अंक) शामिल हैं। इसके अलावा ईशान रोमडे, सिमरन अब्बासी, रुचिका भट्ट, हर्षराज पटेल, पूजा चौहान, हिमांशी महरचंदानी, सक्षम बोकड़िया, आशा माली, निर्मल कुमावत, शेज़ान उस्ता, जया मालवीय सहित 94 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और अपने माता-पिता का गौरव बढ़ाया है।

​भव्य स्वागत और विजय जुलूस: इस ऐतिहासिक सफलता के बाद 18 जुलाई को सुबह 10 बजे संस्थान परिसर में चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए एक विशेष काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें आगे की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात सुबह 11:30 बजे सभी सफल छात्र-छात्राओं को साफ़ा बांधकर और पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

​सम्मान समारोह के बाद शहर में एक भव्य : विजय जुलूस निकाला गया। आतिशबाज़ी और ढोल-धमाकों के साथ निकले इस जुलूस का न्यू रोड और शहर के विभिन्न चौराहों पर रहवासियों ने पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने डॉक्टरों की भावी पीढ़ी पर पुष्प वर्षा की और बधाइयाँ दीं। इस दौरान नागरिकों ने डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत एवं संस्थान के समस्त स्टाफ गण का भी शॉल-श्रीफल से सम्मान किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्थान की ओर से इस खुशी के मौके पर सभी उपस्थित लोगों का मुँह मीठा करवाया गया और पूरे 'अभ्यास परिवार' ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ दीं।

Tags :

Re-NEET 2026

अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें