: विधायक श्री काश्यप की उपस्थिति में राज्य स्तरीय स्केटिंग स्पर्धा का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
Tue, Jun 20, 2023
रतलाम 20 जून 2023। रतलाम रोलर स्केटिंग ऐसोसिएशन के तत्वावधान एवं रोटरी सोश्यल वेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से रतलाम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन स्केटिंग काॅम्पिटिशन का आयोजन किया गया। इसके समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक श्री चेतन्य काश्यप, विशेष अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष रोटरी अंतर्राष्ट्रीय श्री अशोक तांतेड़, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष डाॅ. गोपाल मजावदिया, आयोजन समिति के अध्यक्ष रितेश वोहरा, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मनोहर पोरवाल, श्री बजरंग पुरोहित, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री विनोद करमचंदानी एवं ट्रस्ट अध्यक्ष श्री प्रद्युम्न मजावदिया रहे।
संत कंवरराम नगर स्थित क्रीड़ा केंद्र में स्केटिंग ट्रेक निर्माण के बाद राज्य स्तरीय काॅम्पिटिशन का आयोजन ऐसोसिएशन द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री काश्यप ने 12 जिलों से आए सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। विधायक श्री काश्यप सहित अतिथियों के हाथों पुरस्कार पाकर स्केटिंग के नन्हे खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे। स्पर्धा को लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष रितेश वोहरा ने बताया कि क्रीड़ा केंद्र में स्केटिंग ट्रेक का निर्माण विधायक श्री काश्यप द्वारा विधायक निधि से कराया गया था। यह प्रदेश का पहला इंडोर स्केटिंग ट्रेक है। इसके निर्माण के बाद पहली बार यहां राज्य स्तरीय स्पर्धा आयोजित करवाई गई है। स्पर्धा का सफल आयोजन आरएफएसआई के अधिकारिक निर्णायकगण आलोक त्रिपाठी, संजय मिश्रा, राहुल गिरे, विजेंद्र एवं सुश्री मीनाक्षी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विकास तिवारी, लक्की मेहता, हितेश मोतियानी, अमिताब सुरोलिया, विराग भंडारी, प्रितम कटारा, विरेंद्रसिंह एवं नरेंद्र राव का सहयोग सराहनीय रहा।
: समर कैंप का हुआ समापन
Fri, Jun 9, 2023
मध्यप्रदेश शासन के शिक्षा विभाग के द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को नोडल खेल विद्यालय बनाया गया। दिनांक 5 मई से 5 जून तक ग्रीष्मकालीन ताइक्वांडो मार्शल आर्ट का ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया । आज दिनांक 6 जून 2023 को ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री महेंद्र सिंह सोलंकी विशेष अतिथि संकुल प्राचार्य श्रीमती शशि कला रावल सुश्री विजया शर्मा श्री लोमेश भाटी श्रीमती कुसुम जय नाहर एवं नोडल खेल प्रशिक्षक अमर सिंह राजपूत (विक्रम अवॉर्डी )के द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश में ताइक्वांडो मार्शल आर्ट एवं आत्म रक्षक गुणों की शिक्षा प्रदान की गई ।
: ग्रीष्मकालीन मलखंब प्रशिक्षण शिविर का विधायक श्री काश्यप ने किया शुभारंभ
Tue, May 9, 2023
रतलाम। शहर के बिरियाखेड़ी स्थित सिंधु नगर में बने क्रीड़ा केंद्र पर मलखंब के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ विधायक चेतन्य काश्यप ने किया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर
श्री काश्यप ने कहा कि मलखंब का खेल, सिर्फ खेल नहीं है, यह आपके जीवन के बैलेंस को बनाने का खेल है।
इसके माध्यम से शारीरिक क्षमता विकसित होने के साथ ही ध्यान की स्थिति भी निर्मित होती है।
श्री काश्यप ने कह कि मलखंब में जब आप प्रयास करते है तो स्वयं को केंद्रीत करते है। मलखंब आज के लिए खेल है लेकिन जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। मुझे उम्मीद है कि यहां तैयार होने वाले बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर रतलाम का नाम देश में रोशन करंेगे। शिविर के शुभारंभ अवसर पर नन्हे खिलाड़ियों ने मलखंब की बेहतरीन प्रस्तुति भी दी, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। श्री काश्यप ने क्रीड़ा केंद्र परिसर में हुए कार्यों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. गोपाल मजावदिया, हीरालाल करमचंदानी, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, स्केटिंग संयोजक रितेश वोहरा, योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश त्रिवेदी, मलखंब कोच जितेंद्र धुलिया, आरसी तिवारी, प्रकाश व्यास, सुरेश माथुर, प्रद्युम्न मजावदिया, निर्मला डामोर, दुर्गा डामोर, अमित सिंह, जितेंद्र सिसौदिया, नरेंद्र राव आदि उपस्थित रहे।